एक बार फिर से छाया नोरा फतेही का जादू, वायरल हुई वीडियो

नोरा फतेही

बैली डांस को आगे बढ़ाते हुए अपना नाम करने वाली एक्ट्रेस “नोरा फतेही” बहुत ही ज़्यादा फेमस हो रही हैं। अक्सर ही उनके आइटम सॉन्ग देखे जाते हैं। नोरा अपनी फिटनेस और फिगर पर भी काफी ज्यादा ध्यान देती हैं। वह बैली क्लासेस करती ही रहती हैं। नोरा कई सारे आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं।

 

बॉलीवुड में आइटम सॉन्ग पर डांस करके अपनी पहचान बनाने वाली नोरा फतेही का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने एक एक्टर के डांस चैलेंज को एक्सेप्ट कर उसको पूरा करते हुए पूरे स्टेज पर धमाल मचा दिया है। भारती सिंह के शो में नोरा फतेही ने अपने डांस का जलवा बिखेरा।

 

भारती के शो पर ही एक एक्टर के डांस चैलेंज देने पर नोरा ने उसे एक्सेप्ट कर उसे जीत लिया और ऐसा डांस करके दिखाया कि लोगों की तालियां रुक ही नहीं रही थीं। लोग तालियां बजा- बजाकर नोरा प्रशंसा कर रहे थे।

 

जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म बाटला हाउस के एक हिट हो रहे आइटम सॉन्ग साकी-साकी पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। जो कि बहुत ही ज्यादा फेमस हो रहा है। इस गाने पर उन्होंने बैली डांस किया है।

 

नोरा फतेही

 

इससे पहले भी जॉन अब्राहम की एक फिल्म सत्यमेव जयते में दिलबर-दिलबर गाने पर नोरा ने अपने बैली डांस का जलवा बिखेरा था।

बालो को सिल्की और मॉइस्चराइस रखने के आसान घरेलु तरीके

इसी के साथ ही साथ कुछ महीनों पहले आई फिल्म स्त्री के एक आइटम सॉन्ग कमरिया पर भी नोरा डांस करती हुई नजर आईं थीं। नोरा दिन-ब-दिन बहुत ही ज्यादा फेमस होती जा रही हैं। लोग उनके बैली डांस के लोग बहुत ही ज्यादा दीवाने होते जा रहे हैं।

नेलपॉलिश के अनोखे फायदे जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

नोरा अपनी आने वाले फिल्म 3डी-डांसर में भी एक अच्छा और बेहतरीन डांसर का रोल निभाते हुए एक अहम भूमिका निभाएंगी। फिल्म में नोरा के साथ ही साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में नज़र आने वाली हैं। यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने की तैयारी में है।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER