आज तक आपने कई बार अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए नेलपॉलिश का इस्तेमाल किया होगा। पर आज हम आपको नेलपॉलिश के अनोखे फायदे बताने वाले है। जी हां इस तरह से नेलपॉलिश का इस्तेमाल करने के बारे में आपने शायद ही कभी सोचा होगा। तो चलिए अब आपको बताते है कि आप नेलपॉलिश को किस तरह से और कहाँ कहाँ इस्तेमाल कर सकते है।
नेलपॉलिश के अनोखे फायदे..
1. लिफाफे को सील करने में मददगार.. इसमें कोई शक नहीं कि हम आमतौर पर लिफाफे को सील करने के लिए ग्लू का ही इस्तेमाल करते है। मगर ये जरूरी नहीं कि आप हर बार ग्लू का ही इस्तेमाल करे। जी हां आप चाहे तो नेलपॉलिश का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके लिए आपको केवल यही करना है कि एन्वॉलप में कागज डाल कर उसके दोनों कोनो पर कोई ट्रांसपेरेंट नेलपॉलिश लगा दीजिये। इसके बाद लिफाफे को मोड़ दीजिये। बस इससे आपका लिफाफा अच्छी तरह से सील हो जाएगा।
2. सुई में धागा डालना होगा आसान.. गौरतलब है कि कई बार सिलाई करते समय सुई में धागा आसानी से नहीं जाता। तो ऐसे में धागे के कोने पर थोड़ी सी नेलपॉलिश लगा दे। इससे सुई में धागा आसानी से चला जाएगा।
कटहल के स्वास्थ्य लाभ जानकार हैरान हो जाएंगे आप
3. ज्वेलरी को चमकाने में सहायक.. बता दे कि अपनी ज्वेलरी की चमक बनाएं रखने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। केवल अपनी ज्वेलरी पर क्लियर नेलपॉलिश की पतली सी कोट लगा दीजिये। ऐसा करने से ज्वेलरी को जंग नहीं लगेगी।
4. स्क्रू टाइट करने में भी आती है काम.. गौरतलब है कि अगर आप स्क्रू या पेंच को टाइट करना चाहते है तो इसके लिए उसके निचले हिस्से पर वाइट नेलपॉलिश लगा दीजिये और फिर उसे सूखने दीजिये। जी हां सूखने के बाद आप उसका इस्तेमाल कर सकते है।
तो नेलपॉलिश के अनोखे फायदे जान कर आप भी दंग रह गए या नहीं। वैसे अगर हो सके तो इन तरीको को एक बार आजमा कर जरूर देखे।


