Nokia ने लॉन्च किया C सीरीज का स्मार्टफोन, एडवांस फीचर्स से है लैस

Nokia ने लॉन्च किया C सीरीज का स्मार्टफोन, एडवांस फीचर्स से है लैस

मोबाइनल कंपनी Nokia ने अपने C सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए है। जिसमें शामिल है Nokia C2 2nd Edition, Nokia C21 और Nokia C21 प्लस स्मार्टफोन। बता दें कि यह स्मार्टफोन तमाम एडवांस फीचर्स के साथ लैस भी है। जो कम बजट में भी आते है।

दिया गया है डुअल रियर कैमरा सेटअप

वहीं, Nokia C21 Plus में डुअल रियर कैमरा सैटअप दिया गया है। जो आता है Nokia C2 2nd एडिशन और Nokia C21 सिंगल रियर कैमरा सेट के साथ। हालांकि, Nokia C2 2nd Edition में पारंपरिक पुराना डिस्प्ले शामिल किया गया है। तो वहीं, Nokia C21 और Nokia C21 Plus में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है।

ये रहेगी कीमत

बता दें कि Nokia C2 2nd Edition की शुरूआती कीमत है करीब 6 हजार 700 रुपये। वहीं, Nokia C21 मोबाइल आता लगभग 8,400 रुपये के साथ और Nokia C21 Plus स्मार्टफोन 10 हजार रुपये में आएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इन फोन की बिक्री अप्रैल माह से शुरू होगी। वहीं, Nokia C21 मार्च के अंत में बिक्री के लिए बाजार में आ सकता है।

तीन फोन में दिए गए है फीचर्स

Nokia C2 2nd Edition स्मार्टफोन डुअल-सिम (नैनो) Android 11 पर ऑपरेट होता है. इसमें 5.7-इंच FWVGA डिस्प्ले है. फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक एसओसी द्वारा संचालित है जो 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर कॉर्टेक्स-ए 53 के चार कोर से लैस है. यह फोन 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है जिसमें एक फोकस लेंस और एक एलईडी फ्लैश के साथ। वहीं, Nokia C21 एंड्रॉइड 11 (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया हुआ है।

चार हजार एमएच की दी गई है बैटरी

वहीं, इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जहां C21 Plus भी एंड्रॉइड 11 (गो एडिशन) पर चलेगा। आपको बता दें कि फोन में करीब 4 हजार mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। वहीं, फोन में सेल्फी 5 मेगापिक्सल की दी गई है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER