दुनिया भर में सबसे प्रचलित सर्च इंजन गूगल का आज बर्थडे है. गूगल हर व्यक्ति के लिए आज के समय में उतना ही जरुरी हो गया है जितना की इंसान को भोजन ज़रूरी है. दिन की शुरुवात से ले कर रात के सोने तक हर कोई इसका भरपूर इस्तेमाल करता है. वैसे आज गूगल 21 सालो का हो गया है| इस उपलक्ष में आज दुनिया भर के लिए डूडल बनाने वाला; Google 21st Birthday Doodle बनाया है.
Google 21st Birthday Doodle में क्या दिखाया है ?
वैसे तो बड़े ही रचनात्मक तरीके से गूगल अपने डूडल को डिज़ाइन करता है.अगर आपको याद हो कुछ दिन पहले एक डूडल गूगल ने मदर्स डे पर बत्तख को ले कर बनाया था जिसमे वो अपने बच्चो को ले कर नदी पार करवाती है| फिलहाल आपको बता दे की आज Google 21st Birthday का Doodle भी बड़ा अच्छा बना है. इसमें गूगल ने एक पुराना कम्प्यूटर दिखाया है, जिसमें एक तस्वीर में बने उस दौर का एक सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस है. इस तस्वीर में ’98 9 27′ (27 सितंबर 1998) भी दिखाई दे रहा है.
आपको बता दें कि 1998 में कंप्यूटर ग्रेजुएट करने वाले दो स्टूडेंट्स लैरी पेज और सर्गे ब्रिन के दिमाग में लार्ज स्केल वाला सर्च इंजन बनाने का आइडिया आया था. पीएचडी के दौरान इनका यह प्रोजेक्ट था. इंटरनेट सर्च इंजन के तौर पर आज गूगल सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है.
बता दे गूगल का बर्थडे बदलता रहा है. साल 2005 तक गूगल अपना बर्थडे 7 सितंबर को मनाता था. इसके कुछ साल बाद कंपनी ने अपना बर्थडे 8 सितंबर और 26 सितंबर को मनाया और हाल में इसे 27 सितंबर कर दिया गया है.
आपको इसके (Google 21st Birthday) जन्मदिन के खास मौके पर बता दू की आज गूगल दुनियाभर का सबसे पसंदीदा सर्च इंजन है और यह 100 से अधिक भाषाओं में काम करता है. पिछले 20 सालों में कंपनी ने तरक्की की नई ऊंचाईयों को छुआ और आज यह दुनिया की टॉप मल्टीनेशनल टेक्नॉलजी कंपनी है.यही नहीं अब गूगल शब्द मैरियम वेबस्टर कोलेजिएट डिक्शनरी और ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल है. जहां इसका अर्थ है इंटरनेट से जानकारी निकालने के लिए गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करें.
टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर Youth Express पर.


