न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम ने भारत को 22 रनों से हरा दिया। और 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब सीरीज का आखिरी मैच 11 फरवरी को माउंट मॉन्गनुई में खेला जाएगा।
Tough day at the office but great character shown by #TeamIndia. #NZvIND pic.twitter.com/jgyz9YyhYt
— BCCI (@BCCI) February 8, 2020
भारत ने जीता टॉस
इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर बल्लेबाजी की और 8 विकेट खोकर 273 रन बनाए। न्यूजीलैंड टीम की ओर से मार्टिन गप्टिल ने 79, रोस टेलर ने नाबाद 73 रन, हेनरी निकोल्स 41, काइल जैमीसन ने नाबाद 25 रन बनाए।
भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने 3, शार्दुल ठाकुर ने 2 और रवींद्र जड़ेजा ने एक विकेट लिया।
भारतीय टीम 251 रनों पर आल आउट
274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम 48.3 ओवर में 251 रन पर ढेर हो गई और मैच 22 रन से हार गई। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 55 रन, श्रेयस अय्यर ने 52 और नवदीप सैनी ने बहुमूल्य 45 रन बनाए। वहीं, कीवी टीम की ओर से हामिश बैनेट, टिम साउदी, कोलिन डिग्रैंडहोम और काइल जैमीसन को 2-2 विकेट मिले।
6 फीट 8 इंच लंबे गेंदबाज ने किया दूसरे मुकाबले में डेब्यू
भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है और नवदीप सैनी को मैच में खिलाने का फैसला लिया। कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड की टीम में इस मैच में दो खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका दिया गया है। 6 फीट 8 इंच लंबे गेंदबाज काइल जैमीसन और मार्क चैपमैन आज वनडे डेब्यू कर रहे हैं। मिशेल सैंटनर की जगह चैपमैन को जगह दी गई है जबकि ईश सोढ़ी की जगह जैमीसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
भारत का प्लेइंग इलेवन
पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड का प्लेइंग इलेवन
मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडल, रोस टेलर, टॉम लाथम (कप्तान, विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, कॉलिन डि ग्रांडहोम, टीम साउथी, काइल जैमीसन, हेमिश बेनेट
