नए साल में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची भारी भीड़, सभी तरह के टिकट किए गए बंद

नए साल में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची भारी भीड़, सभी तरह के टिकट किए गए बंद

जैसा कि हम सभी जानते है कि वर्ष 2022 अब समाप्त हो चुका है। जहां 2023 लगते ही नए साल के पहले दिन बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ अंतिम दिन शनिवार के दिन तमाम जगहों से बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने भक्त पहुँचे। जानकारी के अनुसार सुबह मंगला आरती के पश्चात जब आम दर्शनार्थियों के लिए पट खोला गया तो दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके लिए पहले से ही मंदिर प्रशासन की ओर से बैरियर लगाकर व्यवस्था की गई थी। जहां लोगो ने नए साल में बाबा के दर्शन किए।

तैयारियां की गई चाक चौबंद

बता दें कि दरबार में सुबह से लेकर शयन आरती तक लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन पूजन किए। वहीं, दरबार में एक जनवरी को आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां चाक-चौबंद की गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार के दिन की भीड़ को देखते हुए सभी तरह के टिकट बंद कर दिए गए हैं। वही प्रोटोकॉल भी प्रतिबंधित रहेगा।

खास बात

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में पूर्व की भांति किसी भी गेट से मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट वगैरह प्रतिबंधित रहेगा। जो दर्शनार्थी जिस प्रवेश द्वार से प्रवेश करेगा उसकी निकासी भी उसी दिशा में की जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रशासन द्वारा चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मैदागिन से आने वाले दर्शनार्थी छत्ता द्वार होते हुए मंदिर चौक में जाएंगे। इसके बाद गर्भगृह के उत्तरी द्वार पर जाकर दर्शन पूजन करेंगे।

यहां से आए लोग चढ़ा सकेंगे जल

गंगा की ओर से आने वाले दर्शनार्थी मंदिर के पूर्वी द्वार पर बाबा को जल चढ़ा सकेंगे। सरस्वती फाटक की तरफ से आने वाले दर्शनार्थी गर्भ गृह के दक्षिणी द्वार पर और ढूंढीराज प्रवेश द्वार से आने वाले दर्शनार्थी गर्भगृह के पश्चिमी द्वार से बाबा को जल चढ़ा सकेंगे।

 

 

Summary
नए साल में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची भारी भीड़, सभी तरह के टिकट किए गए बंद
Article Name
नए साल में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची भारी भीड़, सभी तरह के टिकट किए गए बंद
Description
जैसा कि हम सभी जानते है कि वर्ष 2022 अब समाप्त हो चुका है। जहां 2023 लगते ही नए साल के पहले दिन बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER