डिनर में नए साल में बनाएं पनीर मखनी, सभी खाकर हो जाएंगे खुश

डिनर में नए साल में बनाएं पनीर मखनी, सभी खाकर हो जाएंगे खुश

हम सभी जानते है कि साल 2023 अब लग गया है। जहां ऐसे लोग नए साल में डिनर में कुछ नया खाने के बारे में सोचते है। जहां लोग डिनर में एक ही जैसा खाना खाकर बोर हो जाते है। हम सभी जानते है कि स्नैक्स से लेकर कई तरह के खाने हमारी पार्टी की शान बढ़ाते हैं लेकिन जब डिनर की बात आती है तो हम सभी कंफ्यूज हो जाते हैं कि डिनर में क्या बनाया जाए। तो अगर आप भी अपने परिवार को इम्प्रेस करने के लिए डिनर में कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप पनीर मसाला रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। पनीर मसाला झटपट बनने वाली और स्वादिष्ट रेसिपी है। आइये जाने इसकी रेसिपी।

ये चाहिए सामग्री

  • पनीर
  • प्याज़
  • टमाटर का भर्ता
  • अदरक लहसुन का पेस्ट
  • हरी मिर्च
  • दही
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • गरम मसाला
  • तेज पत्ता
  • बड़ी इलायची
  • छोटी इलायची
  • नमक स्वादअनुसार
  • तेल

इस विधि से बनाएं

सबसे पहले पनीर मखनी बनाने के लिए पनीर को टुकड़ों में काट लें। फिर इसके बाद इसमें 2 टेबल स्पून दही, थोड़ी सी लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। पनीर को 10 से 15 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें पनीर के टुकड़ों को हल्का फ्राई कर लें। फिर इन्हें निकाल कर एक तरफ रख दें।

ब्राउन होने के बाद डालें पेस्ट

इसके बाद पैन में जरूरत हो तो थोड़ा और तेल डालें। अब इसमें बड़ी इलायची और छोटी इलायची डालकर हल्का सा भून लें। अब कद्दूकस किया हुआ प्याज डालें। प्याज के हल्का गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी डाल कर भूनिये अब टमाटर की प्यूरी डाल कर भी भून लीजिये। साथ ही लंबाई में कटी हरी मिर्च भी डाल दें।

पनीर टुकड़े डालकर करें मिक्स

इसमें थोड़ा सा पानी डालकर ग्रेवी को पकाएं। इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार ग्रेवी का गाढ़ापन कम या ज्यादा कर सकते हैं। ग्रेवी के पक जाने के बाद गैस धीमी कर दीजिए और पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर दीजिए। अब इसके ऊपर गरम मसाला छिड़कें और अच्छी तरह मिला लें। कसूरी मेथी और हरे धनिये से सजाकर रोटी, नान या पराठे के साथ परोसिये। यह खाने में बहुत ही मजा देगी।

Summary
डिनर में नए साल में बनाएं पनीर मखनी, सभी खाकर हो जाएंगे खुश
Article Name
डिनर में नए साल में बनाएं पनीर मखनी, सभी खाकर हो जाएंगे खुश
Description
हम सभी जानते है कि साल 2023 अब लग गया है। जहां ऐसे लोग नए साल में डिनर में कुछ नया खाने के बारे में सोचते है। जहां लोग डिनर में एक ही जैसा खाना खाकर बोर हो जाते है।
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER