हरभजन सिंह पत्नी के साथ पहुंचे कपिल शर्मा के शो में और बताई अंग्रेजी न बोल पाने की कहानी

हरभजन सिंह पत्नी के साथ

बता दे कि इस बार रविवार के एपिसोड में कपिल शर्मा के शो में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी हरभजन सिंह आने वाले है। जी हां हरभजन सिंह पत्नी के साथ कपिल शर्मा के शो में आएंगे। अब ये तो सब को मालूम ही है कि हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है। तो ऐसे में जब ये दोनों कपिल के शो में पहुंचे तो उनके शो में इन दोनों ने खूब मस्ती की। वही जब कपिल ने हरभजन से पूछा कि गीता के इलावा आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है, तो भज्जी की तो मानो बोलती ही बंद हो गई थी। बहरहाल शो के दौरान हरभजन सिंह ने यह भी बताया कि पहले उनकी अंग्रेजी काफी खराब थी, लेकिन अब उनकी अंग्रेजी काफी सुधर गई है।

हरभजन सिंह पत्नी के साथ

हरभजन सिंह पत्नी के साथ पहुंचे कपिल के शो में.. 

यहाँ तक कि हरभजन सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने श्रीलंका की एक लड़की से इंग्लिश सीखी थी। अब वो लड़की उनकी गर्लफ्रेंड थी या कौन थी, ये आपको खुद एपिसोड देखने के बाद पता चल ही जाएगा। इसके इलावा हरभजन सिंह ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार वह साउथ अफ्रीका के टूर पर गए थे। ऐसे में अंग्रेजी न बोल पाने के कारण जब भी कोई उनसे सवाल पूछता था, तब वह मुँह में कुछ न कुछ खाने के लिए डाल लेते थे। इसके साथ ही भज्जी ने बताया कि एक दौरे पर अजीत अगरकर उनके रूममेट थे। ऐसे में अजीत जी खाने के लिए जो चीजें आर्डर करते थे, हरभजन भी वही आर्डर करते थे।

इसके बाद हरभजन ने बताया कि अजीत आर्डर देते समय अंग्रेजी में कभी कैन यू बोलते थे तो कभी कुड यू बोलते थे। जिसके कारण वह थोड़ा कंफ्यूज हो जाते थे। फिर एक दिन जब अजीत अगरकर कमरे में नहीं थे, तब हरभजन सिंह फोन पर आर्डर देते समय यह भूल गए कि उन्हें बोलना क्या है। इसके इलावा हरभजन सिंह ने बताया कि गलती से उनसे श्रीलंका की एक लड़की सेट हो गई थी। ऐसे में उससे बात करते समय वह अंग्रेजी ही बोलते थे। बहरहाल हरभजन ने बताया कि उसी की वजह से उनकी अंग्रेजी इतनी ज्यादा सुधर गई। फ़िलहाल हरभजन सिंह पत्नी के साथ कपिल के शो में पहुँच कर और क्या क्या सीक्रेट खोलते है, ये आपको खुद रविवार का एपिसोड देखने के बाद पता चल ही जाएगा।

Summary
हरभजन सिंह पत्नी के साथ पहुंचे कपिल शर्मा के शो में और बताई अंग्रेजी न बोल पाने की कहानी  Youth Express
Article Name
हरभजन सिंह पत्नी के साथ पहुंचे कपिल शर्मा के शो में और बताई अंग्रेजी न बोल पाने की कहानी Youth Express
Description
बता दे कि इस बार रविवार के एपिसोड में कपिल शर्मा के शो में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी हरभजन सिंह आने वाले है। जी हां हरभजन सिंह पत्नी के साथ कपिल शर्मा के शो में आएंगे। अब ये तो सब को मालूम ही है कि हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है। तो ऐसे में जब ये दोनों कपिल के शो में पहुंचे तो उनके शो में इन दोनों ने खूब मस्ती की।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER