व्हाट्सएप के इंपॉर्टेंट मैसेज को सेव कर पाएंगे

व्हाट्सएप
व्हाट्सएप ने अपने एप्लीकेशन में अपडेट करते हुए एक नया फीचर ऐड किया है जिसमें आप अपने इंपॉर्टेंट मैसेजेस को सेव कर सकेंगे जिससे कि आपको पूरा चैट खंगालहना नहीं पड़ेगा। मैसेज का नाम लेते ही व्हाट्सएप का ध्यान सबसे पहले लोगों के दिमाग में आता है। व्हाट्सएप लोगों के बीच इतना ज्यादा ट्रेंडिंग है की लोग नॉरमल texting के साथ-साथ कॉल वीडियो, कॉल और डाक्यूमेंट्स का आदान-प्रदान भी इसी के माध्यम से लेते हैं। व्हाट्सएप इसी को ध्यान में रखते हुए अपने यूजर्स के सुविधा के लिए पिनिंग और स्टार (Star)  जैसे फीचर को लाया है।
इस फीचर के माध्यम से यूजर किसी इंपॉर्टेंट मैसेज को खंगालने की जद्दोजहद से बच सकते हैं।
अब बात या आती है की पीनिंग फीचर को उपयोग कैसे किया जाए
सबसे पहले वॉट्सऐप के किसी चैट पर लॉन्ग प्रेस करें. उसके बाद  ऊपर कुछ ऑप्शन आएंगे जिनमें एक ऑप्शन पिंन करने का भी  रहेगा फिर पिन आइकन पर क्लिक करें. इसके बाद आपका मैसेज सभी चैट्स के टॉप पर दिखने लगेगा और वह टॉप पर ही रहेगा जब तक कि उसे अनपीन ना किया जाए।
अब सवाल यह उठता है कि एक बार में कितने चैट को पिन किया जा सकता है तो बता दें कि एक बार में 3 चैट पिन हो सकते हैं। किसी पिन्ड चैट को अनपिन करने के लिए उस चैट पर लॉन्ग प्रेस करें उसके बाद ऊपर जो ऑप्शन खुलेंगे, उनमें इस बार पिन आइकन डिसेबल करने का ऑप्शन होगा और उस पर क्लिक करके पिंड चैट को अनपींड कर देंगे।
मैसेज को सेव करने का एक तरीका स्टारिंग भी है। स्टारिंग में यूजर एक मैसेज को स्टार कर सकता है जिससे कि वह मैसेज उसके चैट में सेव हो जाएगी। स्टारिंग करने के लिए किसी एक चैट को ओपन कर के एक मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करें,  उसके बाद टॉप पर कुछ ऑप्शन ओपन होंगी जिसमें ‘स्टार’ साइन बना होगा उस पर क्लिक करने के बाद वह मैसेज सेव हो जाएगा जिसको यूजर बाद उस चैट में पढ़ सकेगा।
स्टारिंग करने से यूजर को किसी एक मैसेज को पूरी चैट में खोजने की जरूरत नहीं पड़ती है वह उसके प्रोफाइल को ओपन करके उस मैसेज को पढ़ सकता है।
व्हाट्सएप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए अपडेट लाता रहता है.
टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई सबसे बेहतरीन न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express  पर.
Summary
व्हाट्सएप का नया फीचर, इंपॉर्टेंट मैसेज को सेव कर पाएंगे - Youth Express
Article Name
व्हाट्सएप का नया फीचर, इंपॉर्टेंट मैसेज को सेव कर पाएंगे - Youth Express
Description
व्हाट्सएप ने अपने एप्लीकेशन में अपडेट करते हुए एक नया फीचर ऐड किया है जिसमें आप अपने इंपॉर्टेंट मैसेजेस को सेव कर सकेंगे आपको पूरा चैट खंगालहना नहीं पड़ेगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER