जहाँ पहले के समय में किसी भी चीज के बारे में जानकारी ढूंढने में सालो लग जाते थे। वही अब इंटरनेट और गूगल के द्वारा हर चीज के बारे में आसानी से जानकारी मिल जाती है। जी हां आज के जमाने में अगर हम किसी चीज के बारे में नहीं जानते तो उस चीज को आसानी से गूगल बाबा के द्वारा ढूंढ सकते है। हालांकि गूगल पर कुछ भी सर्च करने से पहले आपको कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जैसे कि ये सब चीजें गलती से भी गूगल पर सर्च न करे, वरना आप काफी बड़ी मुश्किल में फंस सकते है।
गूगल पर सर्च न करे ये चीजें..
1. सबसे पहले तो अपने बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग वेबसाइट को कभी गूगल पर न ढूंढे। जी हां अगर आपको सही यूआरएल न पता हो, तो ऐसा करने की गलती कभी न करे। गौरतलब है कि कई बार ऐसा होता है कि आप ऑफिशियल वेबसाइट की जगह अपने बैंक का लॉगिन पासवर्ड किसी फेक वेबसाइट पर भी डाल सकते है। जिसके कारण हैकर्स इसका फायदा जरूर उठा सकते है।
2. बता दे कि आज कल इंटरनेट के द्वारा फेक बिज़नेस लिस्टिंग और गलत कस्टमर केयर नंबर के द्वारा यूजर्स को आसानी से बेवकूफ बनाया जा सकता है। यह इंटरनेट पर काफी आम स्कैम बन चुका है। इसलिए इससे बच कर रहे।
3. बता दे कि स्कैमर्स सबसे ज्यादा सरकारी वेबसाइट जैसे कि बैंकिंग, म्युनिसिपैलिटी या किसी अस्पताल की वेबसाइट को ही टारगेट करते है। ऐसे में ओरिजिनल वेबसाइट की पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए इस मामले में भी आपको सतर्क रहना चाहिए।
4. गौरतलब है कि सोशल मीडिया एक्सेस करने के लिए हमेशा सीधे तौर पर उसका यूआरएल लिखे। जी हां गूगल पर किसी भी सोशल मीडिया का लॉगिन पेज सर्च करना भी काफी रिस्की हो सकता है।
तो अगर आप भी ये सब चीजें गूगल पर सर्च करते है, तो आगे से गलती से भी ये चीजें गूगल पर सर्च न करे और हमेशा सावधान रहे। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।



