आज के समय की बात करें तो ज्यादातर लोग आम ऑयल तेल इस्तेमाल करते है। जिससे आपने कभी अपनी सेहत का अंदाजा लगाया है कि क्या इससे सेहत सही रहती है। जहां हम भोजन में ज्यादातर इसी तरीके का ऑयल इस्तेमाल कर रहे है। जहां खाने में सरसों का तेल सबसे ज्यादा बेस्ट माना गया है। जहां सरसों के तेल के तमाम फायदे भी होते है। आइये जानते कि आम ऑयल का इस्तेमाल से क्या नुकसान हो सकते है।
टीवी में आते है ऐड
आजकल आपको टीवी में कई तरह के रिफाइंड ऑयल यह दावे करते हुए नजर आते हैं कि वह आपकी सेहत का ख्याल रखेंगे। इन्हें देखकर लोग भी यह मानने लगते हैं कि यह सेहत को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुँचाते जबकि वास्तविकता इससे काफी भिन्न है। आपको शायद न पता हो लेकिन रिफाइंड ऑयल सेहत के लिए कई मायनों में हानिकारक होता है। जो स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है।
गुजरता है कई तरह से केमिकल प्रोसेस से
क्या आपको ये पता है कि रिफाइंड ऑयल को रिफाइंड करने के लिए कई तरह के केमिकल प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। आपको बता दे कि इसे प्यूरीफाई करने के लिए न सिर्फ हेक्सेन नामक रसायन का प्रयोग किया जाता है, बल्कि रिफाइंड ऑयल तैयार करने के लिए पहले ऑयल की पीयूएफ अर्थात रैंकिड पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड प्रक्रिया निभाई जाती है और यह प्रक्रिया केवल उच्च तापमान पर ही संभव है। ऐसे में जब तेल की रिफाइनिंग के दौरान जब तेल को बहुत उच्च तापमान पर गर्म किया जाता है तो यह ऑयल ऑक्साइड होकर ट्रांसफैट में तब्दील हो जाता है। जो आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।
खास बात
जानकारी के लिए बता दें कि यह कोलेस्ट्रॉल फ्री होते हैं, जिसके कारण इन्हें हॉर्ट के लिए हेल्दी माना जाता है। अब हम आपको बता दे कि इन्हें कोलेस्ट्रॉल फ्री ऑयल में फैटी एसिड भी नहीं होते। यह फैटी एसिड शरीर के लिए काफी जरूरी माने जाते हैं और ऑयल में फैटी एसिड न होने के कारण आपको जोड़ों व स्किन के साथ−साथ कई तरह की समस्याएं भी पैदा करते हैं। इसलिए अपने अनुसार चयन करके ही ऑयल का इस्तेमाल करें।
