एक इंस्टा पोस्ट की फीस लाखों करोड़ों में चार्ज करते है ये सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया से कमाते है इतना मुनाफा

वैसे तो सोशल मीडिया ने बहुत से लोगों को फर्श से अर्श तक पहुँचने का मौका दिया है। मगर आज हम आपको उन सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे है, जो फिल्मों के इलावा सोशल मीडिया से भी करोड़ों में रूपये कमाते है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि इन सेलिब्रिटी की एक इंस्टा पोस्ट की फीस लाखों में होती है। इनमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है। तो चलिए अब हम आपको बताते है कि आखिर ये सेलिब्रिटी किस तरह से सोशल मीडिया के द्वारा मुनाफा कमाते है।

एक इंस्टा पोस्ट की फीस

एक इंस्टा पोस्ट की फीस लाखों करोड़ों में चार्ज करते है ये सेलिब्रिटी.. 

आलिया भट्ट.. यहाँ सबसे पहले हम आलिया भट्ट की बात करते है। जिनका नाम बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुका है। बता दे कि आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन को पोस्ट करने के लिए एक करोड़ रूपये चार्ज करती है। इसलिए वह इंस्टाग्राम पर इतनी एक्टिव रहती है। यहाँ तक कि उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी खोल रखा है।

अमिताभ बच्चन.. इसके बाद हम महानायक अमिताभ बच्चन की बात करते है। जिन्हे सोशल मीडिया से इतना प्यार है जैसे किसी माता पिता को अपने बच्चों से होता है। तभी तो वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए चालीस से पचास लाख रूपये चार्ज करते है।

प्रियंका चोपड़ा..  इसके बाद हम हॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा की बात करते है। बता दे कि प्रियंका के इंस्टाग्राम पर चालीस मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स है। वही अगर हम उनकी फीस की बात करे तो वह एक स्पोंसर्ड पोस्ट के लिए करीब 1.87 करोड़ रूपये चार्ज करती है।

शाहिद कपूर अब आखिर में हम शाहिद कपूर की बात करते है। जिनकी डिमांड आज कल बॉलीवुड में काफी बढ़ चुकी है। वह भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए बीस से तीस लाख रूपये चार्ज करते है।

वैसे अब तो आप समझ गए होंगे कि इन सेलिब्रिटी की एक इंस्टा पोस्ट की फीस कितनी है और ये किस तरह से सोशल मीडिया से भी मुनाफा कमाते है।

Summary
एक इंस्टा पोस्ट की फीस लाखों करोड़ों में चार्ज करते है ये सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया से कमाते है इतना मुनाफा  Youth Express
Article Name
एक इंस्टा पोस्ट की फीस लाखों करोड़ों में चार्ज करते है ये सेलिब्रिटी, सोशल मीडिया से कमाते है इतना मुनाफा Youth Express
Description
वैसे तो सोशल मीडिया ने बहुत से लोगों को फर्श से अर्श तक पहुँचने का मौका दिया है। मगर आज हम आपको उन सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे है, जो फिल्मों के इलावा सोशल मीडिया से भी करोड़ों में रूपये कमाते है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि इन सेलिब्रिटी की एक इंस्टा पोस्ट की फीस लाखों में होती है। इनमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है। तो चलिए अब हम आपको बताते है कि आखिर ये सेलिब्रिटी किस तरह से सोशल मीडिया के द्वारा मुनाफा कमाते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER