सुरेश रैना की कप्तानी में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार

चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2019 के लीग मैचों में दूसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हुआ। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुपस्थिति में सुरेश रैना संभाल रहे थे। टीम में सुरेश रैना ने मुरली विजय और ध्रुव शोरी को खिलाया। यह दोनों इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 155 रन का स्कोर खड़ा किया। मगर लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 46 रन से मैच हार गई। इस मैच में रोहित शर्मा ने अपनी 15 आईपीएल पारियों के बाद कोई अर्धशतक लगाया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट पर केवल 155 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने विशेषकर स्पिनरों ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। फिर भी इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 2019 के आईपीएल का पहला शतक लगाया। रोहित शर्मा ने 48 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। रोहित शर्मा ने तीसरे विकेट के साथ इविन लुईस के साथ 75 रन जोड़े लुइस ने भी 32 रनों की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 109 रन पर ऑल आउट हो गई। चेन्नई की तरफ से मुरली विजय ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 38 रन बनाए। मुरली विजय की इस धीमी गति का कारण दूसरे छोर पर लगातार विकेटों का गिरने का सिलसिला था। मुरली विजय के अलावा ब्रावो ने 20 रन और मिशेल सैंटनर 22 रनों की पारी खेली। इसके अलावा चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका और चेन्नई से मैच हार गई। चेन्नई सुपर किंग्स की यह चौथी हार है मगर वह 8 जीत और 16 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

इस मैच में टीम के नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अस्वस्थ होने के कारण नहीं खेल पाए और उनकी कमी टीम में साफ साफ दिखाई दी। सुरेश रैना कप्तानी में एक बार फिर से असफल साबित हुए।

Summary
सुरेश रैना की कप्तानी में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार
Article Name
सुरेश रैना की कप्तानी में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार
Description
आईपीएल 2019 के लीग मैचों में दूसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हुआ। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुपस्थिति में सुरेश रैना संभाल रहे थे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER