अपने म्यूट कैरक्टर ‘मिस्टर बीन’ के लिए मशहूर रोवन एटकिनसन का जन्म 6 जनवरी 1955 में डरहम में हुआ था। वह अपने हसमुख मिज़ाज के वजह से भी लोगों के बीच पसंद किए जाते थे। आइए आज हम अपने बचपन के फेवरेट ‘मिस्टर बीन’ का किरदार निभाने वाले रोवन एटकिनसन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।
रोवन ने ‘मिस्टर बीन’ के अलावा ‘ब्लैकेडर’, ‘नाइन ओ क्लॉक न्यूज’, ‘द सीक्रेट पुलिसमैन्स बॉल्स’ और ‘द थिन ब्लू लाइन’ के टीवी शो में काम किया है। उन्हें अभिनय में महारथ हासिल थी इस वजह से कॉमेडी शो व फिल्मों के साथ उन्हें कई विज्ञापनों में भी देखा जा चुका है।
इनके शैक्षिक जीवन के बारे में बात की जाए तो इन्होंने ऑक्सफर्ड के क्वींस कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की थी। खास बात यह है कि अपने कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने मिस्टर बीन की कल्पना कर ली थी। इस कल्पना के बारे उन्होंने “एक एडल्ट के शरीर में एक बच्चे का दिमाग” की बात कही थी। हालांकि 2012 में उन्होंने ‘मिस्टर बीन’ को रिटायर करने को भी सोचा था। फिर 2014 में इस बेहतरीन कैरक्टर को वह एनिमेटेड सीरीज के रूप में ले कर आए।
अपको बता दें कि, फॉरेन अभिनेत्री लेसली ऐश उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। शादी उनकी सुनेत्रा सास्त्री से हुई थी। उनकी बीवी बीबीसी में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करती थीं। इस कपल के दो बच्चे हैं। एक बेटा बेंजामिन और लिली नाम की एक बेटी है। 2014 में रोवन और उनकी पत्नी का तालाक हो गया। इसके बाद लुई फोर्ड रोवन की ज़िंदगी में एंट्री मारती हैं।
म्यूट मिस्टर बीन ने अपनी आवाज़ यहां उठाई थी
रेशिअल एंड रिलीजियस हेट्रेड बिल, जो कलाओं में सेंसरशिप की बात करता था, इसके विरोध में यूके के कुछ मशहूर अभिनेताओं के साथ 2007 में रोवन ने ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था। फिर 2008 में उन्हें ‘गे राइट्स’ के समर्थन में बोलते देखा गया था।
गाड़ियों के दीवाने थे रोवन
इस दिलचस्प शख्सियत को गाड़ियों का बहुत शौक़ था। एक दफा तो उन्हें लॉरी चलाने का शौक चस्काया और उन्होंने चलाया भी। उन्होंने ‘द ड्रिवेन मैन’ नाम की एक फिल्म की कहानी भी लिखी जो एक ऐसे आदमी की कहानी बयान करती है जो गाड़ियों के पीछे पागल है।
2013 में ड्रामा और चैरिटी में सेवाएं प्रदान करने के लिए उन्हें ‘कमांडर ऑफ दि ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर’ नियुक्त किया गया था।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.
