बता दें कि इस समय अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘भोला’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 11.20 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अजय देवगन ने फिल्म ‘भोला’ का निर्देशन भी किया है। बता दें कि यह फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे है।
ये नजर आ रही अहम रोल में
जानकारी के अनुसार फिल्म में अभिनेत्री तब्बू भी अहम भूमिका में हैं। जहां बृहस्पतिवार को रिलीज हुई इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का निर्माण ‘अजय देवगन एफफिल्म्स’, ‘रिलायंस एंटरटेनमेंट’, ‘टी-सीरीज फिल्म्स’ और ‘ड्रीम वॉरीयर्स पिक्चर्स’ के बैनर तले किया गया है। वहीं, निर्माताओं के अनुसार फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की।
इन्होंने किया है निर्देशन
वहीं, फिल्म तमिल फिल्म ‘कैथि’ का हिंदी संस्करण है। जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। फिल्म ‘भोला’ में दीपक डोबरियाल, विनीत कुमार, संजय मिश्रा और गजराज राव जैसे कलाकार भी हैं। जहां फिल्म की कहानी भी बहुत बढ़िया लग रही है। जिसे बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए पहुंच रहे है।
