flipkart पर आज 12 बजे सेल, मिलेगा Motorola One Action- जाने ऑफर

Motorola One Action

 Motorola कम्पनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन की आज पहले सेल का आयोजन किया है| Motorola One Action को भारत में 24 अगस्त को लॉन्च किया गया था। आज इस फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जा रही है। स्मार्टफोन को Rs 13999 की कमेंट में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर यह फ़ोन एक्सक्लूसिव तोर पर उपलब्ध होगा| चलिए आपको ऑफर से जुडी कुछ डिटेल्स बता दे-

Motorola One Action स्पेसिफिकेशन्स:

कंपनी ने इस डिवाइस में 6.3 इंच फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। इसके डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट दिया गया है। यह कटआउट कैमरा के लिए मौजूद है। फोन में Exynos 9609 SoC के साथ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। Moto One Action एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन है और एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। ऑप्टिक्स के मामले में, Moto One Action में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 16MP एक्शन सेंसर के साथ 12MP प्राइमरी सेंसर और 5MP डेप्थ सेंसर मौजूद है। हैंडसेट के फ्रंट में सेल्फीज के लिए 12MP का सेंसर उपलब्ध है। फोन के पॉवर बैकअप के लिए इसमें 3500mAh की बैटरी के साथ 10W चार्जिंग दी गई है।

 

एप्पल साइडर विनेगर के स्वास्थ लाभ- जानें यहाँ

Moto One Action की कीमत और ऑफर:

Motorola One Action सिर्फ एक वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज में आता है। भारत में इस फोन की कीमत Rs 13999 रखी गई है। फोन तीन विकल्प- ब्लू, व्हाइट और टील कलर में उपलब्ध होगा। Motorola फोन एंड्रॉइड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका मतलब है की फोन को तीन साल तक सिक्योरिटीअपडेट्स मिलेंगे। इसी के साथ फोन को आने वाले दो साल में एंड्रॉइड 10 और एंड्रॉइड 11 अपडेट्स मिलेंगे। Motorola One Action सेल ऑफर्स में Axis बैंक बज क्रेडिट कार्ड यूजर्स को Flipkart पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। इसी के साथ Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। फोन पर नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी उपलब्ध हैं।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.

Summary
flipkart पर आज 12 बजे सेल मिलेगा Motorola One Action-Youth Express
Article Name
flipkart पर आज 12 बजे सेल मिलेगा Motorola One Action-Youth Express
Description
Motorola One Action को भारत में 24 अगस्त को लॉन्च किया गया था। आज इस फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जा रही है। Flipkart पर मिल रहा बेस्ट ऑफर|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER