moto का सबसे सस्ता फ़ोन सेल के पहेली बार उपलब्ध: Moto E6s

Moto E6s

मोटोरोला कंपनी पिछले कुछ दिनों पहले अपने नए मोबाइल फ़ोन  Moto E6s को लांच की है| लेकिन अभी तक इसकी कोई सेल नहीं हुई थी, भारत में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो गया । इस स्मार्टफोन को सबसे पहले बर्लिन में आयो​जित हुए IFA 2019 इवेंट में पेश किया गया था। कंपनी की E सीरीज के तहत लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में कई खास फीचर्स की सुविधा ​दी गई है। कंपनी के सबसे सस्ते फोन में यूजर्स को ड्यूल रियर कैमरा सेटअप समेत कई और फीचर्स की सुविधा दी गई है। फ्लिपकार्ट पे सेल के दौरान इससे बड़े ही काम रेट में सेल किया गया है|

Moto E6s  की कीमत और ऑफर प्राइज

कम्पनी ने Moto E6s को भारत में 4GB रैम + 64GB के साथ सिंगल वेरिएंट लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत Rs 7,999 है। यह फोन आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। डिवाइस पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो आप इसे नो कोस्ट ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस पर Rs 2,000 का स्पेशल डिस्काउंट भी प्राप्त होगा। HDFC Bank डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा Moto E6s के साथ Rs 2,200 का Jio कैशबैक भी सेल ऑफर में उपलब्ध होगा। वहीं  अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स हैं तो आप फोन पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

 

Moto E6s के स्पेसिफिकेशन्स

मोटो के इस फ़ोन में 6.1 इंच का एचडी+ Max Vision आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है. जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720 x 1560 है.यह फोन octa-core MediaTek Helio P22 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 4GB रैम + 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Android 9.0 Pie पर आधारित इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप​ दिया गया है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। साथ ही एलईडी फ्लैश की भी सुविधा उपलब्ध है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर Youth Express पर.

Summary
moto का सबसे सस्ता फ़ोन सेल के पहेली बार उपलब्ध: Moto E6s-Youth Express
Article Name
moto का सबसे सस्ता फ़ोन सेल के पहेली बार उपलब्ध: Moto E6s-Youth Express
Description
कम्पनी ने Moto E6s को भारत में 4GB रैम + 64GB के साथ सिंगल वेरिएंट लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत Rs 7,999 है। अब यह फ़ोन सेल के लिए उपलब्ध हो चूका है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER