हाल ही में बर्लिन में आयोजित हुए IFA 2019 इवेंट में मोटोरोला कम्पनी ने कुछ नए मोबाइल फ़ोन को लांच किया है| इवेंट में moto का दो स्मार्टफोन दो नए स्मार्टफोन One Zoom और Moto E6 Plus को पेश किया था। वहीं अब खबर है कि कंपनी जल्द ही Moto E6s को भारत में लॉन्च कर सकती है। इन सब चर्चाओं के बीच ई-कॉमर्स Flipkart ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत में Motorola E6s स्मार्टफोन 16 सितम्बर को लॉन्च किया जाएगा।
फ्लिपकार्ट पर Moto E6s स्मार्टफोन के लिए एक पेज बनाया गया है जहां बतया गया है कि ये स्मार्टफोन भारत में 16 सितम्बर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। जिसके बेस वेरिएंट की कीमत Rs 8,000 से कम हो सकती है। Flipkart पर दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन में 4GB रैम और 646GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
iPhone 11 Series launched with new design, triple cameras and biggest battery in an iPhone
क्या हो सकते है Motorola Moto E6s के स्पेसिफिकेशन?
सबसे पहले हम बात करेंगे के फोटोग्राफी की आखिर कंपनी Moto E6s में किस तरह का कैमरा दे सकती है| बता दे इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। साथ ही ऑटोफोकस भी मौजूद है। फोन में 6.1 इंच का मैक्स विजन एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो कि यूजर्स को शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान करने में सक्षम है। हालांकि अभी इसके अधिक फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है।
साथ ही बता दे की हाल ही में Motorola ने Moto E6 Plus को पेश किया है जिसमें 6.1-इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1560 x 720 पिक्सल है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन Android 9 Pie पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा सेंसर है। जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी मोजूद है। यह फोन जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो सकता है और इसकी कीमत लगभग Rs 11,000 हो सकती है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.