माहिरा शर्मा की माँ भड़की शेफाली जरीवाला पर, कहा अपनी उम्र की औरतों से करे लड़ाई झगड़ा

यूँ तो बिग बॉस का घर एक ऐसा घर है जहाँ लड़ाई झगड़ा होना बहुत ही आम सी बात है। मगर जब इन सब के बीच घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले कूद पड़ते है, तब यह लड़ाई झगड़े सोशल मुद्दा बन जाते है। जैसे कि हाल ही में माहिरा की माँ ने शेफाली जरीवाला को लेकर काफी कुछ कह दिया। बता दे कि शेफाली पर माहिरा शर्मा की माँ भड़की हुई नजर आ रही थी। यहाँ तक कि उन्होंने गुस्से में शेफाली की उम्र को लेकर भी निशाना साध दिया। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जब माहिरा को बड़े होंठो वाली छिपकली कह कर चिढ़ाया जा रहा था, तब उनकी माँ सानिया शर्मा ने हिंदुस्तानी भाउ पर अपनी भड़ास निकाली थी।

माहिरा शर्मा की माँ भड़की

माहिरा शर्मा की माँ भड़की शेफाली जरीवाला पर.. 

वही जब शेफाली और माहिरा के बीच हाथापाई हुई थी, तब माहिरा की माँ को शेफाली का यह व्यव्हार जरा भी अच्छा नहीं लगा। इस बारे में बात करते हुए माहिरा की माँ ने कहा कि उन्हें शेफाली काफी चिड़चिड़ी सी लगती है। इसके इलावा माहिरा की माँ ने यह भी कहा था कि शेफाली को कम से कम अपनी उम्र तो देखनी चाहिए और अपनी उम्र की महिलाओ को ही निशाना बनाना चाहिए। जी हां माहिरा की माँ का कहना है कि माहिरा अभी बहुत छोटी है। इसके साथ ही सानिया शर्मा ने कहा कि शेफाली ने उनकी बेटी को टास्क के दौरान एक बार नहीं बल्कि दो बार धक्का दिया था।

माहिरा शर्मा की माँ भड़की

बहरहाल माहिरा की माँ का कहना है कि शेफाली के इस व्यव्हार से केवल वही नहीं बल्कि उनके बाकी परिवारवाले और रिश्तेदार भी काफी परेशान है। यहाँ तक कि माहिरा की माँ ने ये भी कह दिया कि अगर उनकी बेटी बाहर आ जाएँ तो उन्हें कोई समस्या नहीं होगी, क्यूकि वह अपनी बेटी को इतनी पीड़ा में नहीं देख सकती। बता दे कि माहिरा की माँ ने यह भी कहा कि माहिरा दूसरों की तरह बेरोजगार नहीं है, उनके हाथ में अभी भी बहुत सारा काम है। वह टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा सानिया शर्मा ने यह तक कह दिया कि वह इस शो को साइन करने वाली पहली कंटेस्टेंट थी और इसी शो की वजह से वह कुछ और काम नहीं कर सकती थी।

बहरहाल माहिरा की माँ का कहना है कि उन्होंने शेफाली का गाना काँटा लगा तब सुना था जब माहिरा पैदा भी नहीं हुई थी। बता दे कि शेफाली को लेकर माहिरा की माँ ने ये भी कहा कि इतने सालो बाद अब पता नहीं वो अचानक से कैसे वापिस आ गई। सिर्फ ये दिखाने के लिए कि मैं जिन्दा हूँ। वैसे हम माहिरा की माँ को बता दे कि शेफाली का गाना काँटा लगा साल 2002 में आया था। जब कि माहिरा का जन्म साल 1997 में हो चुका था। इसका मतलब ये कि जब उनका गाना आया था, तब माहिरा पांच साल की थी। फ़िलहाल तो शेफाली पर माहिरा शर्मा की माँ भड़की हुई है, लेकिन माहिरा की माँ के इन ब्यानो पर शेफाली के परिवार वालो का क्या रिएक्शन होगा, ये देखना अभी बाकी है।

Summary
माहिरा शर्मा की माँ भड़की शेफाली जरीवाला पर, कहा अपनी उम्र की औरतों से करे लड़ाई झगड़ा  Youth Express
Article Name
माहिरा शर्मा की माँ भड़की शेफाली जरीवाला पर, कहा अपनी उम्र की औरतों से करे लड़ाई झगड़ा Youth Express
Description
यूँ तो बिग बॉस का घर एक ऐसा घर है जहाँ लड़ाई झगड़ा होना बहुत ही आम सी बात है। मगर जब इन सब के बीच घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले कूद पड़ते है, तब यह लड़ाई झगड़े सोशल मुद्दा बन जाते है। जैसे कि हाल ही में माहिरा की माँ ने शेफाली जरीवाला को लेकर काफी कुछ कह दिया। बता दे कि शेफाली पर माहिरा शर्मा की माँ भड़की हुई नजर आ रही थी। यहाँ तक कि उन्होंने गुस्से में शेफाली की उम्र को लेकर भी निशाना साध दिया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER