बॉलीवुड में एक के बाद एक खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री होने में देर नहीं लगती है, अब कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन भी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर, सुशांत सिंह राजपूत के साथ नूपुर को लेकर एक लव स्टोरी फिल्म बनाना वाले है।
हालांकि अभी लव स्टोरी के बारे में ज्यादा कुछ बातचीत नहीं की जा रही है लेकिन यह तय हो गया है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ जल्द ही नूपुर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत और नूपुर सेनन ने एक फिल्म के लिए फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से मुलाकात कर लव स्टोरी फिल्म पर चर्चा की है।
अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू कीं जाएंगी। फिलहाल इस फिल्म कि स्क्रिप्टिंग पर काम किया जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की दमदार एक्टिंग ने लोगों को काफी प्रभावित किया है दूसरी तरफ नुपूर अभी फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। नुपूर सेनन हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं थीं। कहने को तो ये उनका पहला म्यूजिक वीडियो है, पर इससे पहले नुपूर यूट्यूब पर अपने सिंगिंग वीडियोज् अपडेट करतीं रहतीं हैं। नुपूर अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी चर्चाओं में रहतीं हैं।
वहीं अगर सुशांत सिंह राजपूत कि फिल्मों के बारें में बात करें तो अभी हाल ही में उनकी फिल्म ड्राईव नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार जैकलीन फर्नांडिस नज़र आई थीं। इनकी ये फिल्म न ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाई और न ही दर्शकों के दिल पे। सुशांत कि आने वाली फिल्म दिल बेचारा, जिसमें उनके साथ संजना संघी मुख्य किरदार में होगीं। उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन की जा चुकीं है और अब बताया जा रहा है कि ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


