अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर 2 का दूसरा सीजन 22 अक्टूबर को रिलीज हो चुका है। पहले ये सीरीज 23 अक्टूबर को रिलीज होनी थी लेकिन यह एक दिन पहले रिलीज हो गई। आपको बता दे कि सीरीज में श्वेता त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल जैसे सितारों ने काम किया है। हालांकि, इस बार कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए कुछ नए सितारों को भी सीजन 2 में जोड़ा गया है।
ये है सीजन 2 की कहानी
मिर्जापुर 2 में पहले सीजन के आगे की कहानी को दिखाया गया है। पहले सीजन के आखिरी एपिसोड में मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु शर्मां), बबलू पंडित (विक्रांत मैसी) और स्वीटी (श्रिया पिलगांवकर) को मार देता है, लेकिन गुड्डू पंडित ( अली फजल) और गोलू बच जाते है। इसके बाद अब बदला लेने और मिर्जापुर पर राज करने की कहानी शुरू होती है। वहीं, गुड्डू पंडित भाई और अपनी पत्नी की मौत का बदला मुन्ना व उसके पिता कालीन भैया से लेना चाहते है और इस काम में उसका साथ देती है गोलू।
सीरीज में है कॉमेडी और डॉयलाग का तड़का
इस सीजन में शुरू के दो एपिसो़ड गुड्डू पंडित और गोलू के ऊपर आधारित है। हालांकि, इस बार दूसरे सीजन की शुरूआत से लेकर अंत तक कहानी परेशान करती हुई नजर नहीं आई है। जहां कहानी के बीच-बीच में कॉमेडी, शानदार डॉयलाग और सस्पेंस ने जबरदस्त तड़का लगाया गया है। वहीं, इस बार के सीजन में गोलू का बंदूक उठा लेना और गुड्डू भईया का लंगड़ा हो जाना और एक तरफ कालीन भैया की पत्नी (रसिका दुग्गल) का किरदार आगे बढ़ चढ़कर आगे आ रहा है।
मिर्जापुर से बाहर जा पहुंची है कहानी
इस बार मिर्जापुर 2 की कहानी मिर्जापुर से निकलकर लखनऊ तक जा पहुंची है। जिसमें गुड्डू पंडित के बदले की आग और मुन्ना भैया का गद्दी से जुड़ा लालच पूरी ताकत के साथ वापसी करता है। वहीं, कहानी बढ़ने के साथ-साथ इन किरदारों की अहमियत भी नजर आती है। जहां सीरीज का पहला एपिसोड समाप्त होने के बाद आपको इसका दूसरा एपिसोड देखने पर मजबूर कर देगा। अब मिर्जापुर की गद्दी पर कौन बैठता है, यह आपको वेब सीरीज देख कर ही पता लगेगा।



