माइक्रोमैक्स ने जिस दिन यह घोषणा की थी कि एक बार फिर कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है, तब से ही भारतीय मोबाइल यूजर्स माइक्रोमैक्स फोन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दे कि कंपनी की ओर से बताया गया था कि अपने आने वाले स्मार्टफोंस को ‘In Mobiles’ के तहत पेश करेगी। वहीं, आज माइक्रोमैक्स ने फोन कब लॉन्च होगा उसकी तारीख भी बता दी है। माइक्रोमैक्स अपने नए स्मार्टफोंस के साथ आने वाली तारीख 3 नवंबर 2020 को एक बार फिर से मोबाइल के साथ बाजार में दस्तक देने जा रही है।
एक से अधिक फोन होंगे लॉन्च
माइक्रोमैक्स ने बताया कि कंपनी आने वाली तारीख 3 नवंबर को अपना नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार देगी। हालांकि, कंपनी ने इस दिन लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के नाम से अभी तक पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा है कि इस दिन एक से ज्यादा स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होंगे।
खास बात
माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने बताया कि कंपनी देश में अपने नए सब-ब्रांड को उतार रही है जिसका नाम ‘In Mobiles’ होगा। यहां IN का मतलब इंडिया ही है। कंपनी की ओर से यह भी दावा किया है कि उनके आने वाले स्मार्टफोंस पूरी तरह से इंडिया में बने हुए होंगे और भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर ही बनाए जा रहे हैं।
इतने बजट तक का हो सकता है फोन
आपको बता दें कि कंपनी भारत में करीब तीन नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। जिसमें यह मानें तो तीनों स्मार्टफोन बजट सेग्मेंट में ही उतारे जाएंगे। जहां तीनो डीवाईसेज में सबसे सस्ते स्मार्टफोन की कीमत करीब 7 हजार रूपये तक हो सकती है। वहीं, सबसे मंहगे फोन की अगर बात करें तो उसका अधिकतम मूल्य 15 हजार रूपये तक ही रखा जाएगा।




