Ind vs SA तीसरा टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंडिया ने पहली पारी में 497/9 रन बनाए। टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को रोहित शर्मा ने 212 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। उनके अलावा उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (115 रन) ने भी शतकीय पारी खेली। जवाब में द. अफ्रीका ने अपने शुरुवाती दो विकेट केवल 9 रन पर ही खो दिए।
All smiles in the India camp after the second day at Ranchi 😁 pic.twitter.com/NxnsiYDSJU
— ICC (@ICC) October 20, 2019
दूसरे दिन का खेल जल्द हुआ ख़तम
मो. शमी ने डीन एल्गर को शून्य के स्कोर पर और उमेश यादव ने क्विंटन डीकॉक को 4 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन चायकाल के बाद सिर्फ 5 ओवर का ही खेल हो सका। दिन के अंत तक द. अफ्रीकाके कप्तान फाफ डुप्लेसिस एक रन और जुबैर हम्जा शून्य के स्कोर पर नाबाद लौटे।
Ind vs SA तीसरा टेस्ट: इंडिया की पहली पारी
उप कप्तान अजिंक्य रहाणे करियर का 11वां शतक लगाकर आउट हुए। उन्होंने रोहित के साथ चौथे विकेट के लिए बहुमूल्य 267 रन की साझेदारी की।रहाणे ने घरेलू मैदान पर तीन साल बाद शतक लगाया। अंजिक्य रहाणे ने अपना पिछला शतक इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर 2016 में लगाया था। उमेश यादव ने 31 रन और ऋद्धिमान साहा ने 24 रन का योगदान दिया। जिसके चलते इंडिया ने 497 रनों पर पारी घोषित कर दी।
दक्षिण अफ्रीका के लिए जॉर्ज लिंडे ने 4 और कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए।
रोहित द. अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय
रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए। उनसे पहले पूर्व कप्तान मो. अजहरुद्दीन ने 1996-97 में घरेलू सीरीज में ही 388 रन बनाए थे। रोहित किसी भी एक टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बने। इससे पहले वीनू मांकड़, बुधी कुंदरन, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ऐसा कर चुके।
हिटमैन रोहित ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए
हिटमैन रोहित एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 19 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ा। हेटमायर ने 2018/19 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। रोहित से पहले भारत के लिए यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। हरभजन ने 2010/11 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 14 छक्के लगाए थे।
पुजारा शून्य पर आउट हुए
पहले दिन भारत ने शुरुआती तीन विकेट 39 रन पर ही गंवा दिए थे। मयंक अग्रवाल (10), चेतेश्वर पुजारा (0) और विराट कोहली (12) पवेलियन लौट गए। शुरुआती दोनों विकेट कगिसो रबाडा ने लिए। एक विकेट एनरिच नोर्त्जे ने लिया।
