आपने ये डायलॉग तो कई बार सुना होगा कि जोड़ियां ऊपर से बन कर आती है। बता दे कि ये डायलॉग इन बॉलीवुड सितारों पर एकदम फिट बैठता है। जो चाहते हुए भी एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में नहीं बंध पाएं। आपको जान कर हैरानी होगी कि सगाई करने के बाद भी ये सितारे अपने रिश्ते को शादी तक नहीं पहुंचा पाएं। यानि शादी होने से पहले ही इनका रिश्ता टूट गया। अब इस लिस्ट में किन किन सितारों का नाम शामिल है, वो आप खुद ही देख लीजिये।
सगाई करने के बाद भी एक नहीं हो पाएं ये प्रसिद्ध कलाकार..
अभिषेक बच्चन, करिश्मा कपूर.. बता दे कि इन दोनों की सगाई अभिषेक के जन्म दिन वाले दिन पर ही हुई थी। मगर अफ़सोस कि किसी वजह से इन दोनों का रिश्ता शादी तक पहुँचने से पहले ही टूट गया।
साजिद खान और गौहर खान.. आपको जान कर ताज्जुब होगा कि साजिद और गौहर खान का रिश्ता भी पहले जुड़ चुका था। इस बात का खुलासा खुद साजिद खान ने किया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी सगाई साल 2003 में हुई थी। मगर किसी वजह से उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।
विवेक ओबरॉय, गुरप्रीत गिल.. इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय का नाम भी शामिल है। बता दे कि गुरप्रीत गिल एक मॉडल है। अगर खबरों की माने तो इन दोनों की सगाई होने के बाद इनके बीच कुछ मतभेद हो गए थे। जिसके कारण इनका रिश्ता टूट गया।
करण सिंह ग्रोवर, बरखा बिष्ट.. ये सच में हैरानी की बात है कि दो शादियां टूटने से पहले करण सिंह ग्रोवर की सगाई भी टूट चुकी थी। दरअसल करण और बरखा की मुलाकात एक शो के सेट पर हुई थी और तभी इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। ऐसा कहा जाता है कि साल 2004 में इन दोनों ने सबसे छिप कर सगाई की थी, लेकिन इनका यह रिश्ता ज्यादा लम्बा नहीं चल पाया। तो ये है वो सेलिब्रिटी जो सगाई करने के बाद भी सात फेरे नहीं ले पाएं।


