आजकल की भागदौड़ और व्यस्तता भरी जिंदगी में खुद के लिए समय कम मिल पाता है और जल्दी-जल्दी में हम गलत लाइफस्टाइल और डाइट का सेवन करना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से हम कई तरह की समस्याओं का सामना करने लगते हैं। गलत डाइट की वजह से सेहत से संबंधित कई समस्या हमारे सामने आने लगती है। खासतौर पर हम पाचन संबंधी समस्या का सामना करते हैं।
गलत खानपान की वजह से हमारा पाचन तंत्र खराब होने लगता है और पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे- अपच,कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द का शिकार हो सकते हैं। शरीर को हेल्दी रखने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिसे डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र मजबूत होगा।
केला
केले में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट को पचाने की गति को नियंत्रित करने में भूमिका निभाता है। केले पेट के लिए भी अच्छे हैं। उनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, और प्रीबायोटिक्स, कार्बोहाइड्रेट जो इन अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं। केले से हमारे शरीर का वजन भी बढ़ता है।
दही
दही चावल पेट की खराबी के लिए सबसे प्रसिद्ध घरेलू उपाय है। दही प्रोबायोटिक्स का एक समृद्ध स्रोत है, जो स्वस्थ आंत बैक्टीरिया के संतुलन को रिस्टोर कर, पाचन को आसान बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह पेट में गैस और कब्ज की समस्या से निजात दिलाती है।
अदरक
अदरक का उपयोग पेट के कई संक्रमणों जैसे सूजन, मतली और दस्त के इलाज के लिए किया जा सकता है। अदरक पेट से आंतों तक भोजन की गति को भी तेज करने में मदद करता है। अदरक को चटनी, सब्जी और पानी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
पुदीना
पुदीना में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह पेट के लिए बहुत कारगर साबित होता है। अपच के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। पुदीना को सलाद और फलों में स्वाद बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में लिया जा सकता है। इसके अलावा पुदीना की चटनी को लोग बड़े चाव से खाते हैं।
नोट- निम्नलिखित दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। इसे किसी पेशेवर की तरह नहीं लेना चाहिए। इस तरह की समस्या होने पर किसी पेशेवर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।