14 साल की नाकामियों का ले लो बदला, Come on India, आज दुबई में मौका-मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया

आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब आईसीसी टूर्नामेंटों के नॉकआउट मुकाबलों में मिली हर हार का बदला लेने का समय आ गया है। भारत साल 2011 के बाद से लेकर अब तक सेमीफाइनल और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा नहीं पाया है, लेकिन इस बार भारत के पास मौका है।

स्टार स्पिन गेंदबाज और हालात से वाकिफ भारतीय टीम इस बार ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए बेताब है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 2:30 बजे शुरू होगा। इसके साथ ही 2023 में अपनी धरती पर वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने का भी यह सुनहरा मौका है, जब भारत के 10 मैचों के अश्वमेध अभियान पर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने नकेल कसी थी। भारतीय टीम उस जख्म पर मरहम लगाने के लिए तैयार है।

हालांकि, यह उतना आसान भी नहीं होगा क्योंकि पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के बगैर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत है। कुछ दिन पहले लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ 352 रनों के लक्ष्य को हासिल करके उसने एक बार फिर यह साबित कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पास एडम जंपा और ग्लेन मैक्सवेल के रूप में दो स्पिनर मौजूद है। साथ ही ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुसेन स्पिन गेंदबाजी कराने में माहिर है।

बता दें कि, भारत को आखिरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में ऑस्ट्रेलिया पर जीत साल 2011 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मिली थी। इसके बाद सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। फाइनल में श्रीलंका की टीम को रौंदकर विश्वकप जीता था। भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 2015 वनडे विश्वकप सेमीफाइनल और 2023 वनडे विश्वकप फाइनल में हराया। इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में भी भारत को हराकर खिताब जीता था।

IND vs AUS: आईसीसी नॉकआउट के नतीजे…

1998 चैम्पियंस ट्रॉफी:    भारत ने 44 रनों से जीत दर्ज की।
2003 वनडे वनडे कप:  ऑस्ट्रेलिया ने 125 रनों से मैच जीता।
2007 टी20 वर्ल्ड कप:   भारतीय टीम 15 रनों से मुकाबला जीती।
2011 वनडे वर्ल्ड कप:    भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
2015 वनडे वर्ल्ड कप:   ऑस्ट्रेलिया ने 95 रनों से जीत दर्ज की।
2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल: ऑस्ट्रेलियाई टीम 209 रनों से जीती।
2023 वनडे वर्ल्ड कप:   ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER