बता दे कि आज तक आपने बड़े बड़े बिजनेसमैन और नेताओ के घर छापा पड़ने की खबर तो जरूर सुनी और पढ़ी होगी। मगर इस बार किसी नेता या बिजनेसमैन के घर नहीं बल्कि इस सुपरस्टार के घर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। जी हां इस एक्टर का नाम जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल हम यहाँ जिस एक्टर की बात कर रहे है, वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध हीरो विजय है। गौरतलब है कि विजय अपनी हर फिल्म को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते है, लेकिन इस बार उनके सुर्ख़ियों में आने की वजह कुछ और है।
इस सुपरस्टार के घर पड़ा इनकम टैक्स का छापा..
अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि अधिकारी बिना बताएं विजय की फिल्म शूटिंग के सेट पर पहुँच गए। इस दौरान उनसे काफी पूछताछ की गई और तब तक फिल्म की शूटिंग भी रुकी रही। वही अगर हम लेटेस्ट रिपोर्ट की बात करे तो विजय के साथ साथ एक प्रोड्यूसर और फाइनेंसर के मदुरै और चेन्नई स्थित ठिकानों पर बहुत बड़ी रेड पड़ी है। इस छापेमारी में करीब अठतीस परिसरों को कवर किया गया है। यहाँ तक कि 65 करोड़ रूपये भी जब्त किए गए है। गौरतलब है कि एजीएस सिनेमाज ने विजय की पिछली हिट फिल्म बिजिल को प्रोड्यूस किया था।
इस बारे में इनकम टैक्स अधिकारी का कहना है कि उन्हें यह जानकारी मिली थी कि विजय ने बिजिल फिल्म के लिए बहुत बड़ी रकम कैश में ली है। वैसे जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब तीस सौ करोड़ रूपये से ज्यादा का बिज़नेस किया था। जी हां भारत और विदेश के दर्शकों को भी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। फ़िलहाल तो इस सुपरस्टार के घर इनकम टैक्स वाले छापा मार चुके है। तो ऐसे में इस मुद्दे को लेकर क्या परिणाम सामने आता है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। दोस्तों इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे, ये हमें जरूर बताईयेगा।


