हम देखते चले आ रहे है कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही देशी घी का उपयोग खाना बनाने, पूजा पाठ आदि चीजों में इसका प्रयोग किया जाता है। इसके साथ-साथ आयुर्वेद के क्षेत्र की बात करें तो यहां भी देशी घी के फायदों का विस्तृत उल्लेख सुनने को मिलता है, जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने, आंखों की रोशनी बढ़ाने और आपको यंग रखने में काफी सहायक साबित होता है।
पाए जाते है कई आवश्यक पोषक तत्व
आपको बता दे कि देशी घी में कई आवश्यक पोषक तत्व जैसे (कैलोरी, फैट, सैचुरेटेड फैट, विटामिन ए, डी, ई और के) पाए जाते हैं। जो हमारे हृदय, पेट, त्वचा, बालों आदि के लिए बेहद फायदेमंद अच्छे माने जाते हैं।
खास बात
आप में से शायद बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि देशी घी का सेवन मोटापे से निजात दिलाने में मदद करता है। कहा जाता है कि देशी घी में मौजूद सीएलए मेटाबॉल्जिम को सही रखता है, जिससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है। आपको बता दे कि गाय के घी में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है। जो शरीर में जमे फैट को पिघलाकर मेटाबोलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।
भरपूर मात्रा में पाया जाता है ये चीज
वहीं, अगर आप रोज अपनी डाइट में घी को शामिल करते हैं तो आपकी हड्डियां मजबूत होंगी। घी में भरपूर मात्रा में विटामिन K2 भी पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी तरल पदार्थ का निर्माण करने में सहायक होता हैं। इसलिए घी के सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
बाल रहेंगे मॉश्चराइज
अगर आपके बाल डल और डैमेज हैं तो स्कैल्प को मजबूत करने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घी में कई फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को अंदर से हाइड्रेट करता है। इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल मॉश्चराइज रहेंगे।
कब्ज की समस्या होती है सही
हम अक्सर देखते है कि सर्दी के मौसम में लोगो को कब्ज की समस्या ज्यादा होती है। अगर आप सोने से पहले एक कप गर्म दूध में दो चम्मच घी मिलाकर पिएंगे तो आप अपने आप को काफी बेहतर महसूस करेंगे।




