कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही आवश्यक होता है, और ऐसे में अगर सुबह नाश्ता के समय हम सेहतमंद नाश्ता नहीं लेते है तो हमारे पूरा दिन शरीर में उतना एनर्जेटिक नहीं जाता जितना कि उसे जाना चाहिए। अक्सर घर के बड़े बुजुर्गों कहते है कि सुबह के समय हमें कुछ ऐसा खाना चाहिए जो हमें सुबह से लेकर शाम तक एनर्जी देता रहे।
पाए जाते है कई मिनरल्स
तो ऐसे में आपको बता दे कि सुबह-सुबह भीगे हुए चना का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। क्या आप ये जानते है कि स्पोर्ट्स खिलाड़ी भी सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन करते हैं जिससे उन्हें वर्कआउट करने में काफी सहायता प्राप्त होती है। आपको बता दे कि भीगे चने हाई प्रोटीन और हाई फाइबर युक्त होते हैं। जिसमें और भी कई मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत के हिसाब से काफी फायदेमंद होते हैं। तो आइए आज हम जानते है कि भीगे हुए चने का सेवन करने से क्या होते है फायदे।
पाचन तंत्र को रखता है मजबूत
क्या आपको ये पता है कि हमारे शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत रखने में भी चना काफी कारगर होता है। जो फाइबर की मात्रा से भरा हुआ होता है, और भोजन को पचाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। चने में मौजूदा ग्लाइसेमिक इंडेक्स हमारे शरीर के वजन को घटाने और भूख न लगने में भी काफी लाभकारी होता है। ऐसे में बढ़ते हुए वजन से परेशान लोग इसे खाने मे ले सकते हैं।
आंखो के लिए होता है फायदेमंद
चने का सेवन करने से हमारी आँखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैरोटीन के तत्व मुख्य रूप से पाए जाते हैं। जो हमारी आँखों की कोशिकाओं को नुक्सान होने से बचाते है। इससे आंख की देखने की क्षमता बढ़ती है। वहीं, भीगे हुए चने में आयरन की मात्रा भी अधिक पायी जाती है जो खून को साफ़ करता है। जिससे आप एनिमिया के शिकार नहीं होते।



