हम अक्सर देखते है कि जब भी मौसम में बदलाव होता है तो ऐसे में कई लोग बीमार पड़ जाते हैं लेकिन क्या आप ये जानते है कि इन बीमारियों का मुख्य कारण यह होता है हमारी इम्युनिटी और खान-पान होता है। ऐसे में शरीर के वजन का बढ़ना कई प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं। तो ऐसे में हर कोई बढ़ते वजन को लेकर बस यही सोचता है कि कैसे उसका वजन जल्द से जल्द कम हो जाए और पैसा भी ना लगे। तो आइये जानते है कि कैसे आप अपने शरीर का वजन कंट्रोल आसानी से कर सकते है।
इस विधि से तैयार करे जीरे का पानी
आप घर में देखते है घर की रसोईघर में जीरा मौजूद रहता है। आपको बता दे कि जीरा आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आपके वजन को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित होता है। क्या आप ये जानते है कि जीरे का पानी काफी आसानी से तैयार हो जाता है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इसके लिए आप एक ग्लास में पानी लेकर उसमे दो चम्मच जीरा डालकर उसे 10 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इसे गैस से उताकर पानी को ठंडा कर लें। इसके बाद इस पानी पिएं।
इस चीज को पचाने में सहायक होता है पानी
आपको बता दे कि जीरे के पानी में मौजूदा एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल पेट के कई विकारों के लिए लाभकारी होता है। साथ ही यह हमारे हाजमें को भी मजबूत रखने में सहायक होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी अच्छा होता है साथ ही चेहरे पर भी ग्लो भी निखर कर आता है। वहीं, जीरा उल्टी-दस्त, मॉर्निंग सिकनेस, गैस और कॉन्स्टिपेशन से भी राहत देने का काम करता है। इसके अलावा जीरे के पानी से शरीर में ऐसे इंजाइम बनते हैं जो कार्बोहाइड्रेट , फैट और ग्लूकोस को तोड़कर पचाने में मददगार होते है।
मजबूत होता है इम्यून सिस्टम
जीरे के पानी में आयरन भी काफी मात्रा में पायी जाती है। जो हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम पर सही से काम करता है। इस पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद रहते हैं और इन दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है। रोजाना इसका सेवन करने से हमारे शरीर का इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है।



