हम सभी जानते है कि होली का त्यौहार रंगों के साथ-साथ टेस्टी खाने के लिए भी होता है। वैसे तो विशेष तौर पर इस त्यौहार का आकर्षण गुजिया होता है लेकिन कुछ आसान मिठाइयों को भी अपनी लिस्ट में शामिल करके आप इस त्यौहार की रौनक बढ़ा सकती हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं सूजी से कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाले लड्डू की आसान सी रेसिपी। जहां ये लड्डू बनाने में आसान होने के साथ खाने में भी लाजवाब हैं। जो खाने में बहुत ही ज्यादा मजा देते है।
बनाने का तरीका
सूजी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें घी डालकर गरम करें। घी गरम होने पर कढ़ाई में सूजी डालें और अच्छी तरह से भून लें। सूजी का रंग जब हल्का भूरा होने लगे तब इसे कढ़ाई से निकालकर एक अलग बाउल में शिफ्ट कर लें। अब इसके बाद
एक कढ़ाई में दूध गरम करें और इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मैंने चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया है आप भी गुड़ का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस तरह मिश्रण करें तैयार
फिर इसके बाद गरम दूध में भुनी हुई सूजी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें और लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार कर लें। मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद गैस बंद कर दें। अब 2 मिनट के लिए मिश्रण को ठंडा होने दें और हल्का ठंडा होने पर मिश्रण को दोनों हाथों में लेकर दबाते हुए लड्डू बना लें। लड्डू बनाते समय हर एक लड्डू के बीच में बादाम या काजू लगाएं। इससे लड्डू का स्वाद भी अच्छा लगेगा और ये देखने में भी अच्छे लगेंगे।
खाने में होते है टेस्टी
ये लड्डू बहुत ही आसानी से 10 मिनट से भी कम समय में तैयार हो जाते हैं और खाने में बेहद टेस्टी और पौष्टिक होते हैं। सूजी जल्दी डाइजेस्ट होती है इसलिए ये लड्डू बच्चों के लिए भी फायदेमंद हैं।
सूजी के लड्डू की आसान रेसिपी
- सूजी -100 ग्राम
- घी – 2 चम्मच
- काजू या बादाम -50 ग्राम
- चीनी -200 ग्राम
- इलायची पाउडर-1 चम्मच
- दूध- 1 कटोरी
विधि
सबसे पहले सूजी को घी में अच्छी तरह से भून लें। भुनने पर सूजी को कढ़ाई से निकालकर एक अलग बाउल में शिफ्ट कर लें। फिर इसके बाद एक बर्तन में दूध गरम करें और इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। गरम दूध में भुनी हुई सूजी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। मिश्रण के हल्का ठंडा होने पर इन्हें लड्डू का आकार देते हुए लड्डू बना लें। 10 मिनट में लड्डू तैयार हो जाएंगे , इनका स्वाद उठाएं।
