खाने में इस तरह बनाएं दाल तड़का, खाकर मन हो जाएगा प्रसन्न, पढ़िये

खाने में इस तरह बनाएं दाल तड़का, खाकर मन हो जाएगा प्रसन्न, पढ़िये

हम देखते है कि भारतीयों का खाना बिना दाल के पूरा ही नहीं होता है। खासकर जब आप भारत में पले-बढ़े हों। क्योंकि हमारे भारत में खाने की बहुत सी बहुत सी वैराएटी बनी हुई है। जहां साधारण मसूर और उड़द से लेकर फैंसी राजमा तक, दाल भारतीय घरों में जरूर बनती है

खास बात

क्योंकि दाल प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें फोलेट, आयरन, पोटैशियम और जिंक सहित महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं। एक कटोरी दाल में वे सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्व, विटामिन और खनिज होते हैं। जो हमारे स्वास्थ के लिए लाभदायक होते है। दाल आमतौर पर हमारे घरों में लंच या डिनर में बनाई जाती है और इसे रोटी या परांठे के साथ परोसा जाता है। अगर आप लंबे समय से कुछ स्वादिष्ट दाल के लिए तरस रहे हैं लेकिन चाहते हैं कि वह उसमें ढाबा स्टाइल का स्वाद मिला दे तो यह रेसिपी आपके लिए है।

साम्रगी

  • 1 कप तुअर या अरहर दाल
  • 1/4 कप मूंग दाल
  • 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 कप बारीक कटा प्याज
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच घी
  • 1 छोटा चम्मच जारी
  • चुटकी भर हींग
  • 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • नमक स्वादानुसार
  • बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

ये है विधि

सबसे पहले दाल को साफ पानी से धो लें और दाल में 1/2 हल्दी पाउडर और 1/2 नमक डालकर 5-6 सीटी आने तक दाल को प्रेशर कुक कर लें। फिर इसके बाद अब एक पैन में घी, जीरा और हींग डालकर भून लें। इसमें बारीक कटी हुई प्याज डाल दें। अब प्याज जब अच्छे से भून जाएं तो उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें। इसके बाद पैन में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर मसाले को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसके बाद इसमें पकी हुई दाल को डाल दें और 5 से 7 मिनट तक दाल को अच्छे से पका लें। गैस बंद कर दें और बारीक कटी हुई धनिया से दाल तड़का को गार्निश करें। अब आप दाल तड़का को पराठे, रोटी या चावल के साथ गरमारगम सर्व करें। जो खाने में बहुत ही मजा देगी।

Summary
खाने में इस तरह बनाएं दाल तड़का, खाकर मन हो जाएगा प्रसन्न, पढ़िये
Article Name
खाने में इस तरह बनाएं दाल तड़का, खाकर मन हो जाएगा प्रसन्न, पढ़िये
Description
हम देखते है कि भारतीयों का खाना बिना दाल के पूरा ही नहीं होता है। खासकर जब आप भारत में पले-बढ़े हों। क्योंकि हमारे भारत में खाने की बहुत सी बहुत सी वैराएटी बनी हुई है।
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER