सर्दी के दिनों में बनाए बेहतरीन मसाला ओट्स, तरह-तरह की सब्जी के साथ देगा मजा

सर्दी के दिनों में बनाए बेहतरीन मसाला ओट्स, तरह-तरह की सब्जी के साथ देगा मजा

अक्सर सर्दी के दिनों में कुछ नया नाश्ता हेल्दी टाइप का करने का मन होता है। जो हर किसी का मन होता है। अगर आप अपने रोज के नाश्ते में कुछ नया स्वाद जोड़ना चाहते हैं तो मसाला ओट्स बनाएं। क्योंकि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए ओट्स एक बेहतरीन नाश्ते का विकल्प है, जो आपको तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। अगर आपको ओट्स का स्वाद पसंद नहीं है तो इसे एक खास रेसिपी के साथ तैयार करें। आपको बता दें कि यह घर के बड़े सदस्यों के साथ-साथ छोटों को भी पसंद आएगा। आइए जानते हैं इसकी क्या है रेसिपी।

ये चाहिए सामग्री

सबसे पहले एक कप ओट्स, दो चम्मच मटर, एक छोटा टमाटर, एक बड़ा चम्मच बारीक कटी गाजर, छोटा प्याज, एक चम्मच देसी घी, हरी मिर्च, एक चौथाई चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, नमक, पानी।

इस विधि से बनाएं

सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म करें और उसमें ओट्स डालकर धीमी आंच पर भून लें। फिर इसके बाद ओट्स को प्लेट में निकाल लें और पैन में घी डालकर गर्म करें। घी के गरम होने पर जीरा चटकने दीजिये। प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज सुनहरा होने लगे तो अदरक का पेस्ट और लहसुन का पेस्ट डालें। ध्यान रहे कि गैस की आंच एकदम धीमी होनी चाहिए।

सेहत के लिए होता है फायदेमंद

फिर इसके बाद पैन में बारीक कटी सब्जियां डालें, गाजर, मटर, टमाटर, हरी मिर्च डालकर पांच से दस मिनट तक पकाएं। हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला, नमक डालकर मिलाएँ। भुने हुए ओट्स और पानी डालकर चलाएं। ढक्कन से ढककर चार से पांच मिनट तक भूनें। जब ओट्स पक जाएं और पानी सूखने लगे तो गैस बंद कर दें। अब आपका स्वादिष्ट मसाला ओट्स तैयार है इसे गरमागरम परोसें। नाश्ते में मसाला ओट्स खाने से आप दिन भर ऊर्जावान बने रहते हैं और पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। जो एक तरह से सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

Summary
सर्दी के दिनों में बनाए बेहतरीन मसाला ओट्स, तरह-तरह की सब्जी के साथ
Article Name
सर्दी के दिनों में बनाए बेहतरीन मसाला ओट्स, तरह-तरह की सब्जी के साथ
Description
अक्सर सर्दी के दिनों में कुछ नया नाश्ता हेल्दी टाइप का करने का मन होता है। जो हर किसी का मन होता है। अगर आप अपने रोज के नाश्ते में कुछ नया
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER