सूजी से स्वादिष्ट इडली का नाश्ता बनाएं और हर किसी का दिल जीत ले

सूजी से स्वादिष्ट इडली

यूँ तो इडली और सांभर आमतौर पर दक्षिण भारतीय लोगो का पसंदीदा भोजन है। मगर आज कल हमारे भारत देश में भी इडली बहुत से लोगो का पसंदीदा भोजन बन चुका है। बहरहाल आपने चावल और दाल से बनी इडली तो कई बार खाई होगी। पर आज हम आपको सूजी और दही से झटपट इडली बनाने की विधि के बारे में बताना चाहते है। जी हां सूजी से स्वादिष्ट इडली बना कर आप किसी का भी दिल आसानी से जीत सकते है। हालांकि इसके लिए आपको सूजी के साथ साथ कुछ और सामग्री की भी जरूरत पड़ेगी। जो कुछ इस प्रकार है।

सूजी से स्वादिष्ट इडली

सूजी से स्वादिष्ट इडली का बनाएं..

सामग्री..  सूजी.. एक कप , दही.. एक कप

नमक और सरसो के दाने.. आधा चम्मच

ईनो.. एक पैकेट या एक बड़ा चम्मच

तेल ..आधा चम्मच और कड़ी पत्ता.. दस से बारह

सूजी से स्वादिष्ट इडली

विधि.. 1. सबसे पहले एक बड़ा सा बर्तन ले। फिर उसमे दही और सूजी दोनों डाल कर घोल बना ले। उसके बाद इस घोल में सरसो के बीज, बारीक कटा हुआ कड़ी पत्ता और नमक डाल कर इसे अच्छी तरह से मिला ले। फिर जरूरत के अनुसार इसमें पानी डाल दीजिए।

2. इस बात का ध्यान रखे कि घोल ज्यादा पतला और ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। बता दे कि घोल को दस मिनट के लिए ऐसे ही ढक कर रख दे। फिर आखिर में इसमें ईनो डाल दे।

सूजी से स्वादिष्ट इडली

4. बहरहाल घोल तैयार करने के बाद इस घोल को तेल या घी लगे बर्तन में डाल दीजिये। ताकि यह बनने के बाद बर्तन से चिपक न जाएँ और अच्छी तरह से पक जाएँ। फिर इस बर्तन को माइक्रोवेव में करीब छह मिनट के लिए रख दे। बस इसके बाद आपकी इंस्टेंट इडली एकदम तैयार हो जाएगी।

5. आप चाहे तो एक पैन में घी गर्म करके उसमे जीरा और राई डाल कर तड़का भी बना सकते है। फिर इस तड़के को इडली पर डाल कर मजे से खा सकते है। इसके इलावा आप इस इडली को सॉस, चटनी या किसी भी सब्जी के साथ भी खा सकते है।

अब आप कल ही सूजी से स्वादिष्ट इडली बना कर सब को खिलाएं और सब का दिल जीत ले। “दोस्तों हमें उम्मीद है कि आपको इडली बनाने का यह इंस्टेंट तरीका काफी पसंद आया होगा। अपनी राय हमें बताना मत भूलियेगा।”

Summary
सूजी से स्वादिष्ट इडली का नाश्ता बनाएं और हर किसी का दिल जीत ले  Youth Express
Article Name
सूजी से स्वादिष्ट इडली का नाश्ता बनाएं और हर किसी का दिल जीत ले Youth Express
Description
यूँ तो इडली और सांभर आमतौर पर दक्षिण भारतीय लोगो का पसंदीदा भोजन है। मगर आज कल हमारे भारत देश में भी इडली बहुत से लोगो का पसंदीदा भोजन बन चुका है। बहरहाल आपने चावल और दाल से बनी इडली तो कई बार खाई होगी। पर आज हम आपको सूजी और दही से झटपट इडली बनाने की विधि के बारे में बताना चाहते है। जी हां सूजी से स्वादिष्ट इडली बना कर आप किसी का भी दिल आसानी से जीत सकते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER