बॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण वैसे तो अब शादीशुदा है। मगर आज भी ये किसी न किसी तरह अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ सुर्खियां बटोर ही लेती है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ रणबीर कपूर की बात कर रहे है। दरअसल बात ये है कि इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर से एक साथ दिखाई दी है। हालांकि इस बार रणबीर, दीपिका से कुछ नाराज लग रहे थे। अब वो दीपिका से क्यों नाराज थे, ये तो आपको पूरी जानकारी पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। गौरतलब है कि दीपिका और रणबीर एक बार फिर से पेंट के नए विज्ञापन में नजर आएं है। वही अगर हम रणबीर की नाराजगी की बात करे तो दीपिका ने उन्हें पार्टी में नहीं बुलाया था। जिसके कारण वह उनसे नाराज थे।
दीपिका से क्यों नाराज हुए रणबीर कपूर..
बता दे कि ये सभी चीजें इस विज्ञापन का हिस्सा है। बहरहाल जब से यह विज्ञापन टीवी पर आया है, तब से सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। अब जाहिर सी बात है कि जब एक्स कपल की जोड़ी इस तरह से बार बार विज्ञापन में नजर आएगी, तो लोगो का रिएक्शन आना तो लाजिमी है। वैसे आप इन दोनों का नया विज्ञापन यहाँ देख सकते है। हमें यकीन है कि आपको वह जरूर पसंद आएगा।
https://youtu.be/ouuYGAVgWLE
बता दे कि इन दोनों का प्यार साल 2007 में शुरू हुआ था और साल 2009 में खत्म हो गया था। जिसके बाद दीपिका डिप्रेशन में भी चली गई थी। मगर आज वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है। बहरहाल इस जानकारी को पढ़ने के बाद आपको ये तो समझ आ ही गया होगा कि आखिर रणबीर, दीपिका से क्यों नाराज हुए थे। मगर इस विज्ञापन की एक झलक आप खुद इस वीडियो में देख सकते है।


