हम अक्सर देखते है कि जब भी लोग सुबह या शाम का ब्रेकफास्ट करते है तो ऐसे में अक्सर लोग ब्रेड खाना ज्यादा पसंद करते है। जहां कभी ब्रे़ड की सैंडविच तो कभी चाय के साथ ब्रेड को अपनी डाइट में शामिल करते है, लेकिन क्या आपको ये पता है कि ब्रेड से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है इस बात से लोग हमेशा अंजान रहते है। आपको बता दे कि खासकर सफेद ब्रेड आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है। ज्यादातर लोग ऐसे होते है जो सुबह की शुरुआत ब्रेकफास्ट में ब्रेड के साथ करते है जो धीरे-धीरे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है।
प्रतिदिन सेवन शरीर के लिए होता है नुकसानदायक
ब्रेड में अक्सर नमक की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप ज्यादा इसका सेवन ज्यादा कर रहे है, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, ब्रेड का एक टुकड़े के सेवन से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन अगर आप इसके सेवन प्रतिदिन कर रहे है तो यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। जो शरीर के लिए नुकसानदायक भी होती है।
ब्रेड में नहीं पाए जाते है कोई पौष्टक तत्व
आपको बता दे कि ब्रेड में कार्ब, नमक और रिफाइंड शुगर पायी जाती हैं, जो सेहत के लिहाज से सही नहीं होता है। अगर आप इसका सेवन रोज करते है, तो यह आपके शरीर का वजन भी बढ़ा सकता है। वहीं, ब्रेड में कोई प्रकार के पौष्टिक तत्व भी नहीं पाएं जाते है। जो आपके स्वास्थ्य को कोई लाभ भी नहीं पहुंचाता है। ब्रेड में ग्लूटेन पदार्थ होता है। जिसकी वजह से आपका पेट भी खराब हो सकता है। ब्रेड का ज्यादा सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या भी हो सकती है। बाजार में जो सफेद ब्रेड मिलती है उसमें फ्रुक्टोस कॉर्न शुगर की मात्रा ज्यादा होती है।



