आखिरी टी 20 मैच होने वाला है निर्णायक, जाने कैसा है नागपुर मैदान का इतिहास

बांग्लादेश के खिलाफ आज यानी रविवार को खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी 20 मैच में भारतीय टीम की नजरें इस साल घरेलू सरजमीं पर टी-20 की पहली सीरीज जीतने पर होगी। कप्तान विराट कोहली सहित कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के साथ अगले साल खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोर खिलाड़ियों की पहचान करना चाहेगी।

 

 

आखिरी टी 20 मैच में रोहित और ऋषभ पंत पर रहेंगी निगाहें

आखिरी टी 20

 

सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में इस निर्णायक मुकाबले में सारा दारोमदार कप्तान रोहित शर्मा पर रहेगा। उनकी शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम ने दूसरा मैच आसानी से अपने नाम कर लिया था। एक बार फिर भारतीय प्रसंशक उनके तरफ ही आशावान है।

वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भी सबकी नजरें टिकी रहेगी। उनकी मुश्किलें और ना बढ़े इसके लिए उन्हें और अधिक सतर्क रहना होगा। और पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतारना होगा।

गेदबाजों की स्थिति

सीरीज के पहले दो मैचों में हालांकि इस मामले में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की टीम में सफल वापसी के अलावा ज्यादा फायदा नहीं हुआ। चहल ने एक बार फिर साबित किया कि बीच के ओवरों में उनके पास विकेट निकालने की क्षमता है। राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 में चहल की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को छह विकेट पर 153 रन पर रोक दिया। फिर रही सही कसर कप्तान रोहित शर्मा में 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पूरी कर दी।

 

नागपुर का मैदान

विकेट की बात करें, वैसे तो बल्लेबाजी के लिए अच्छी होगी और कप्तान रोहित शर्मा ने ऐसी ही उम्मीज जताई है। इसके अलावा विकेट से स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है और इससे निश्चित ही बांग्लादेश को फायदा हो सकता है, क्योंकि दिल्ली में उन्होंने इसी प्रकार ही विकेट पर भारत पर शिकंजा कसा था।

नागपुर के आंकड़े

नागपुर के मैदान में अभी तक 11 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मुकाबले को जीता है और सिर्फ 3 ही बार दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। इसे साफ हो जाता है कि नागपुर की विकेट पर टॉस काफी अहम हो जाता है और इसलिए दोनों टीमों के लिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना ज्यादा सही विकल्प रहेगा।

टीमें (संभावित):

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चहर और शार्दुल ठाकुर।

बांग्लादेश:

लिटन दास, मोहम्मद नईम, सौम्य सरकार, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह (कप्तान), अफीफ हुसैन, मोसाद्देक हुसैन, अमीनुल इस्लाम, शफीउल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल अमीन हुसैन।

अब देखना दिलचस्प रहेगा कि भारतीय टीम इस मैदान पर अपने रिकॉर्ड को बेहतर कर पाती है या बांग्लादेश जीत हासिल करते हुए इतिहास रचने में कामयाब होगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER