वरुण धवन का स्ट्रीट डांसर के लिए प्रैक्टिस करते हुए वीडियो वायरल

स्ट्रीट डांसर

मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा की आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर में अभिनेता वरुण धवन अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बतौर मुख्य कलाकार के रूप में काम कर रहे हैं। वहीं दोनों स्ट्रीट डांसर फिल्म को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इंडिया कड़ी मेहनत साफ-साफ सोशल मीडिया पर दिखती भी है। हाल ही में अभिनेता वरुण धवन ने एक विडियो के जरिए अपनी मेहनत को दर्शाया है।

https://www.instagram.com/p/Bw_hBq4BaPx/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शानदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह डांस वह अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर के लिए तैयार कर रहे हैं। इस वीडियो में वरुण के साथ साथ तीन और डांसर भी डांस कर रहे हैं और वरुण धवन सबसे आगे खड़े होकर उन्हें लीड कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा है कि “17 seconds mein itna naacha.”। वरुण धवन का नया डांस वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनकी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर को लेकर उनकी फ्रांस के बीच खलबली मची हुई है और सभी यहां चाहते हैं कि जल्द से जल्द स्ट्रीट डांसर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो जाए। जब इस बारे में स्ट्रीट डांसर के निर्देशक रेमो डिसूजा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि “वरुण धवन और श्रद्धा कपूर दोनों ही फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनकी यह मेहनत रंग ला रही है। दोनों काफी अच्छे डांसर है और इस फिल्म के लिए वह एकदम परफेक्ट है और उनके साथ काम करना अमेजिंग है क्योंकि ये ऐसे एक्टर हैं जो भी काम करते हैं उसमें अपना 100 परसेंट देते हैं “।

आपको बता दें कि, यह फिल्म स्ट्रीट डांसर इसी साल 8 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ साथ एबीसीडी 2 के सभी कलाकार नजर आने वाले हैं जिसमें से मशहूर कोरियोग्राफर धर्मेश, शक्ति मोहन, राघव जेयाल यह सब नजर आने वाले हैं।

Summary
वरुण धवन का स्ट्रीट डांसर के लिए प्रैक्टिस करते हुए वीडियो वायरल
Article Name
वरुण धवन का स्ट्रीट डांसर के लिए प्रैक्टिस करते हुए वीडियो वायरल
Description
स्ट्रीट डांसर फिल्म को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं सोशल मीडिया पर दिखती भी है। हाल ही में ,अभिनेता वरुण धवन ने एक विडियो के जरिए अपनी मेहनत को दर्शाया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER