शेफाली जरीवाला जल्द बनेंगी माँ, बच्चे को लेकर कही ये खास बात

शेफाली जरीवाला जल्द बनेंगी माँ

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने कई वीडियो एलबम्स में काम किया है। हालांकि बिग बॉस शो का हिस्सा बनने से पहले वह कई सालों तक टीवी की दुनिया से गायब रही है और जब कई सालों बाद उन्होंने वापसी की तब लोगों को उनका नया अंदाज काफी पसंद आया। जी हां बिग बॉस में शेफाली ने जिस तरह से गेम खेला, वह दर्शकों को काफी पसंद आया। वैसे अब शेफाली जरीवाला जल्द बनेंगी माँ और उनके घर में एक प्यारा सा बच्चा आएगा। दरअसल बिग बॉस के शो से बाहर होने के बाद शेफाली अपनी पर्सनल लाइफ की तरफ ध्यान देना चाहती है। यही वजह है कि अब उन्होंने और उनके पति पराग ने एक बच्ची गोद लेने के बारे में सोचा है।

शेफाली जरीवाला जल्द बनेंगी माँ

शेफाली जरीवाला जल्द बनेंगी माँ..

इस बारे में बात करते हुए शेफाली ने बताया कि जब वह दस ग्यारह साल की थी, तब उन्हें समझ आ गया था कि बच्चा गोद लेने का मतलब क्या होता है। इसके साथ ही शेफाली ने कहा कि वह हमेशा से ही बच्चा गोद लेना चाहती थी, लेकिन अब उन्होंने इस बारे में पूरी तरह से अपना मन बना लिया है। फ़िलहाल बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया चल रही है। मगर इतना तो तय है कि अगर शेफाली ने खुद बच्चा गोद लेने की बात सब के साथ शेयर की है, तो यक़ीनन शेफाली जरीवाला जल्द बनेंगी माँ और एक बच्चे को भी माता पिता का नाम मिल जाएगा।

बता दे कि बच्चा गोद लेने के लिए काफी पेपरवर्क करना पड़ता है। जिसमें कुछ समय तो लगता है। गौरतलब है कि शेफाली ने पराग त्यागी से दूसरी शादी की थी। इससे पहले उन्होंने हरमीत सिंह से शादी की थी, लेकिन उनकी पहली शादी किसी वजह से कामयाब नहीं हो पाई। तो ऐसे में पहले पति से अलग होने के बाद उन्होंने पराग से शादी की और ये दोनों नच बलिए में भी एक साथ नजर आ चुके है। दोस्तों शेफाली जरीवाला के इस फैसले के बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
शेफाली जरीवाला जल्द बनेंगी माँ, बच्चे को लेकर कही ये खास बात  Youth Express
Article Name
शेफाली जरीवाला जल्द बनेंगी माँ, बच्चे को लेकर कही ये खास बात Youth Express
Description
बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने कई वीडियो एलबम्स में काम किया है। हालांकि बिग बॉस शो का हिस्सा बनने से पहले वह कई सालों तक टीवी की दुनिया से गायब रही है और जब कई सालों बाद उन्होंने वापसी की तब लोगों को उनका नया अंदाज काफी पसंद आया। जी हां बिग बॉस में शेफाली ने जिस तरह से गेम खेला, वह दर्शकों को काफी पसंद आया। वैसे अब शेफाली जरीवाला जल्द बनेंगी माँ और उनके घर में एक प्यारा सा बच्चा आएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER