सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने 2019 के विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्य क्रिकेट टीम का चयन किया। जिसमें लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या भी शामिल हैं। इस समय लगभग आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर कुछ दिनों पहले हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल द्वारा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के कारण उन पर ₹20 लाख का जुर्माना लगाया गया है। लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या पर यह जुर्माना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लेखपाल ने लगाया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लेखपाल ने उनसे कहा है कि हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल एक ₹1-1 लाख ड्यूटी पर जान गंवाने वाले अर्ध सैनिकों को देंगें। इस तरह उन्हें अर्धसैनिक बलों को ₹10 लाख देने हैं। वहीं बचे हुए ₹10 लाख उन्हें दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ियों को दिए जाने हैं। यह पूरी राशि 4 हफ्तों में दी जानी है। लेखपाल ने बीसीसीआई से यह भी कहा कि यदि समय पर लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या जुर्माना नहीं भरते हैं तो बीसीसीआई के मैच फीस से काटकर यह रकम देगी।
दरअसल हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल ने कॉफी विद करण शो में बातचीत करते हुए महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी। यह एपिसोड जनवरी के पहले सप्ताह में प्रसारित हुआ था। जिसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों की काफी आलोचना हुई थी और ऑस्ट्रेलिया दौरे से बुलाकर निलंबित कर दिया गया था। और बाद में इन दोनों खिलाड़ियों ने बिना शर्त माफी मांगी थी। जिसके बाद जांच पूरी होने तक इनके ऊपर से निलंबन हटा लिया गया था।
पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त लेखपाल न्यायमूर्ति डीके जैन ने इन दोनों खिलाड़ियों को नोटिस भेजा था और पेश होने के लिए कहा था। जिसके बाद न्यायमूर्ति लेखपाल डीके जैन ने दोनों पर कुल मिलाकर ₹20 लाख का जुर्माना लगाया है।
आपको बता दें कि लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या दोनों ही 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा है और दोनों आईपीएल में इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

