जैसा कि त्वचा को चमकदार बनाने के लिए महिलाएं कई करह के फेशियल करवाती हैं। ये फेशियल कई बार काफी खर्चीले भी पड़ जाते हैं। साथ ही साथ इन फेशियल में ऐसे हानिकारक तत्वों भी पाएं जाते जो स्किन के साथ सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं अगर आप नैचुरली अपने चेहरे का निखार बढ़ाना चाहते हैं या चेहरे पर ग्लो पाना चाहते हैं, तो आप बर्फ के पाने से फेशियल कर सकती है। बता दें कि बर्फ के पानी से फेशियल करने से चेहरे पर ग्लो आता है।
तीन से चार बार करें ट्राई
सबसे पहले आइस वाटर फेशियल करने के लिए पहले एक बाउल में बर्फ जमा लें। अब इसके बाद बर्फ को फ्रिज में से निकालने के बाद बर्फ को एक बड़े पैन में निकालें। जब बर्फ पिघल जाए और पानी हो जाए, तो इस कटोरी के पानी में अपना चेहरा डुबाएं। कुछ सेकेंड्स चेहरा डुबोए रखें और फिर बाहर निकालकर सांस लेकर त्वचा को थोड़ा नॉर्मल होने दें। ऐसा 3-4 बार कर सकते हैं। इसके बाद चेहरे को तौलिया या कॉटन की मदद से साफ करें। बर्फ के टुकड़ों को आप तौलिए की सहायता से स्किन पर भी लगा सकती हैं।
आसानी से हट जाती है गंदगी
वहीं, आइस फेशियल करने से स्किन के पोर्स खुल जाते है। जिससे स्किन पर चमक बढ़ती है। पोर्स खुलने से स्किन अच्छे से सांस ले पाती है और स्किन पर जमी गंदगी आसानी खत्म हो जाती है।
सूजन को करता है कम
हालांकि, आइस फेशियल करने से चेहरे की सूजन कम होती है। अगर आप सो कर उठने के बाद चेहरे के पफीनेस की समस्या से परेशान हैं, तो आप आइस फेशियल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह उठने के बाद आप इस फेशियल को आसानी से कर सकते हैं। इसका नियमित उपयोग से चेहरे और आंखों के आसपास सूजन की समस्या भी आसानी से दूर करता है।
