मुल्तानी मिट्टी एक ऐसी मिट्टी जिसका नाम तो शायद सबने सुना होगा। बता दें कि यह मिट्टी कई समस्याओं से निजात दिलाती है। जो एक तरह से स्किन और बालों के लिए वरदान साबित होती है। तो आज हम बात करने जा रहे है मुल्तानी मिट्टी के बारे जिसका इस्तेमाल करके आप स्किन को और मजबूत बना सकती है।
नहीं होता साइड इफेक्ट
बता दें कि मुल्तानी मिट्टी को सीधे चेहरे पर पेस्ट के रूप में भी लगाया जा सकता है। इसे लगाने से स्किन पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इसके ज्यादा फायदे पाने के लिए आप घर पर ही मुल्तानी मिट्टी में दही, क्रीम, नींबू का रस व गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिक्स कर लें। इसे फेस पर लगाएं, आपकी स्किन को कई तरह से लाभ होगा। मुल्तानी मिट्टी में पाए जाने वाले तत्व फेस से मुंहासे हटाने में आपकी मदद करते हैं।
चेहरा रहता है क्लीन
दरअसल, मुल्तानी मिट्टी में पाया जाने वाला मैग्नीशियम क्लोराइड चेहरे पर क्लींजर के रूप में कार्य करता है। अगर मुल्तानी मिट्टी को प्रतिदिन ठीक ढंग से लगाया जाए इससे चेहरा तो क्लीन रहता ही है। स्किन पर मुंहासे, पिंपल्स, झाइयां जैसी प्रॉब्लम्स भी पनप नहीं पाती हैं। यही नहीं, अगर आप इसे गाजर के जूस के साथ मिलाकर लगाती हैं, तो आप चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकती है।
तीन मिनट तक करें मसाज
अगर पिसे बादाम या संतरे के छिलके को पीसकर मुल्तानी मिट्टी के साथ मिला लें। फिर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से दो से तीन मिनट फेस की मसाज करें। यह परफेक्ट स्क्रब का कार्य करता है। यह पेस्ट फेस के ब्लैकहेड्स व वाइटहेड्स को तो क्लीन कर ही देता है। साथ ही स्किन भी हेल्दी बनती है। डेड सेल्स को समाप्त कर यह स्किन को डीपली साफ भी करती है।
