आज-कल लोग वजन कम करने के लिए सही एक्सरसाइज और वेट लॉस डाइट करने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ जानकारी प्राप्त करते रहते है। अक्सर लोग खराब लाइफस्टाइल के चलते खानपान और शारीरिक रूप से एक्टिव न होने के कारण ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते है। तो ऐसे में आप हल्दी का सेवन कर सकते है।
हल्दी बचाती है कई बीमारियों से
वहीं, जितनी आसानी से हमारे शरीर में चर्बी बढ़ती है। तो उतनी ही कठिनाई से चर्बी घटती भी है। अक्सर लोग वजन कम करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। तो ऐसे में आप हल्दी का सेवन कर सकते है, जिसके कई फायदे भी होते है। आपको बता दें कि हल्दी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ लोग संक्रामक बीमारियों से भी बचे रहते है। वहीं, हल्दी की चाय का सेवन करने के साथ-साथ आप नियमित रूप से एक्सरसाइज और योगा भी करें।
पाए जाते है ये तत्व
हल्दी में विटामीन बी, सी, एल्फा लिने लोयिक ऐसिड, ओमेगा- 3 फैटी एसिड फाइबर के साथ-साथ आयरन और पौटेशियम जैसे तत्व शामिल होते है। जो हमारे शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने के साथ मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाता है। जिससे हमारे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी निकल जाती है।
ये है चाय बनाने की प्रक्रिया
वहीं, अगर आप शरीर का वजन कम करना चाह रहे है तो इसके लिए हल्दी की चाय काफी फायदेमंद होती है। सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर उबाल लें। उबाल आने के बाद इसमें एक चुटकी हल्दी, थोड़ी सी दालचीनी पाउडर डालकर धीमी आंच में पकने दे। थोड़ी देर में आपकी चाय बनकर तैयार हो जाएगी। आप चाहे तो चाय में थोड़ा सा मीठापन लाने के लिए शहद का भी प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, सप्ताह भर इसका सेवन खाली पेट करियें यह वजन कम करने में काफी सहायक साबित होगी।




