आज हम बात करने जा रहे है मूंगफली की जो ना केवल ठंड के मौसम में अच्छी बल्कि दोस्तों के बीच हंसी-ठिठोली और टाइम पास का भी एक अच्छा साधन है। बल्कि मूंगफली को पौष्टिक तत्वों का खजाना भी माना जाता है। आपको बता दें कि मूंगफली हमारे स्वास्थ्य संबंधी भी बचाव करती है।
प्रदान करते है फाइबर और प्रटीन की मात्रा

गर्मी में होते है फायदे
वहीं, मूंगफली मेंं लगभग 50 प्रतिशत हेल्दी फैट पाया जाता है। जो किसी भी पारंपरिक खाद्य पदार्थों की तुलना में अधिक कैलोरी प्रदान करता है। जहां खास बात यह है कि गर्मियों में मूंगफली खाने के फायदे होते है, जो ऊर्जा प्रदान करा सकती है। दरअसल, गर्मियों में ऊर्जा की खपत ज्यादा होती है। आपको बता दें कि कई लोग तो ऐसे होते है जिनको खाने में मूंगफली का तेल खाना पसंद होता है।
इस तरह करें मूंगफली का प्रयोग
जानकारी के अनुसार नट्स प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता हैं और क्योंकि मूंगफली भी उनमें से एक होती है। इसलिए यह भी काफी प्रोटीन युक्त मानी जाती है और यह हमारे शरीर को अच्छी एनर्जी भी प्रदान करती है। वहीं, अगर आप खाने के शौकीन है तो मूंगफली की चटनी बनाकर खाएं या फिर ब्रेड पर पीनट बटर लगाकर खाएं, आप मूंगफली को कई तरह से फायदा ले सकते है।



