जानिये कीवी का छिलका छीलकर खाना चाहिए या ऐसे ही, जानिये इसके बारे में

जानिये कीवी का छिलका छीलकर खाना चाहिए या ऐसे ही, जानिये इसके बारे में

कुछ फल ऐसे होते हैं जिनमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हीं फलों में से एक है कीवी, स्वाद में खट्टा-मीठा लगने वाला यह फल सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी है। कीवी में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

खास बात

साथ ही कीवी में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा होती है इसलिए वजन कम करने वालों के लिए यह फल अमृत समान है।इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। कई लोग यह पूछते हैं कि कीवी का सेवन छिलके सहित करना चाहिए या बिना छिलके के करना चाहिए ऐसी में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इसका सेवन कैसे करना चाहिए साथ ही इसे खाने से हमे कौन से फायदे मिलते हैं।

भरपूर मात्रा में पाया जाता है ये चीज

आप कीवी का सेवन छीलकर या बिना छिले दोनों तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन आमतौर पर इसे छिलके सहित खाना चाहिए। क्योंकि इसके छिलकों में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी हैं। कीवी का छिलका पतला होता है इसलिए इसे पचाना आसान होता है। लेकिन जिन लोगों को खुजली या सूजन जैसी एलर्जी की समस्या होती है उन्हें कीवी को छीलकर ही खाना चाहिए। कीवी का सेवन आप दोपहर या शाम की बजाय सुबह 10 से 12 के बीच करें।

इन परेशानियों में फायदेमंद है कीवी

कीवी का सेवन करने से आंखों की रौशनी तेज होती है और धुंधलेपन की समस्या दूर होती है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है वो लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में तेजी से आते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन-सी से भरपूर कीवी का सेवन करें। कीवी में मौजूद फाइबर और पोटेशियम बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। अगर, आप कब्ज के मरीज हैं तो रोज़ाना 2-3 कीवी का सेवन करें। कॉन्स्टिपेशन की समस्या को दूर करने में कीवी लाभकारी हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER