आज से देश भर में लागु फास्टैग, इन ज़रूरी बातों का दे ध्यान नहीं तो देना पड़ेगा दुगना टैक्स

FASTag

आज से यानि 15 दिसंबर से  देश भर में फास्टैग लागु कर दिया गया है।  पहले इससे 1 दिसंबर से लागु किया जाना था. FASTag  एक प्रकार का सिस्टम है, जो कैशलेस टॉल पेमेंट के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इस सर्विस को लेन के लिए गवर्नमेंट ने 23 बैंकों के साथ पार्टनरशिप भी की है. इससे लोगो को आसानी से फास्टैग खरीदने में मदद मिलेगी।  बता दे की से ऑनलाइन भी ख़रीदा जा सकता है. तो चलिए आपको FASTag service से जुडी  अहम्  जानकारी बता दे-

FASTag

कैसे ख़रीदे FASTag : How to buy FASTag service

फास्टैग, अब  की लेटेस्ट गाड़िओं में ऑटोमोबाइल कंपनियां डिफॉल्ट रूप से FASTag RFID टैग दे रही हैं।  अगर आपने फ़िलहाल में कोई नई गाड़ी नहीं खरीदी है तो आप फास्टैग सर्विस को बैंक द्वारा खरीद सकते है. आपके पास कई ऑप्शन मिलते है जिसे की आप फास्टैग खरीद सकते है. क्लास 4 वाहन जैसे कि कार, जीप और वैन के लिए फास्ट टैग को Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank या State Bank of India (SBI) बैंक के ऑनलाइन पोर्टल से खरीद सकते हैं। वहीं दूसरी और Airtel Payments Bank, Amazon और Paytm भी FASTag को बेच रहे हैं।

बता दे, ,अगर आप ऑनलाइन फास्ट टैग खरीद रहे हैं तो आपको अपने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और जो स्पेशल सर्टिफिकेट की फोटो को अपलोड करना होगा। वहीं, एयरटेल पेमेंट बैंक आपको फास्टैग खरीदने पर कैशबैक भी दे रहा है. एयरटेल पेमेंट बैंक एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए फास्ट टैग को ₹450 में बेच रहा है इसमें ₹200 रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट₹100 और ₹150 का न्यूनतम बैलेंस मिलता है साथी डेढ़ सौ का कैशबैक भी मिल रहा है।

oppo के इस 5G फ़ोन का ऑफिशियल रेंडर आया, जाने इस दिन होगा लांच

साथ ही साथ पेटीएम के जरिए भी फास्टैग को खरीद सकते हैं, इस पर 500 रुपये का मिल रहा है, इसमें 100 रुपये फास्ट टैग की कीमत, 250 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट और 150 रुपये का न्यूनतम बैलेंस मिलता है।

इसके बाद आप इससे अपने वहां पे लगा लीजिये, जब आप टोल प्लाजा से गुज़रेंगे तो ऑटोमैकाली आपके अकॉउंट से पैसे काट जाएंगे। लेकिन आपको अपने बैंक अकाउंट से इसे लिंक करना होगा। लिंक करने के लिए आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर MyFASTag ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। माय फास्ट टैग ऐप की मदद से आप यूपीआई पेमेंट के जरिए अपने फास्ट टैग अकाउंट को रीचार्ज कर सकते हैं।

वहीं अगर आप FASTag service  अकॉउंट से लिंक नहीं करना चाहते तो आप एयरटेल थैंक्स और अन्य पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रीचार्ज करने के लिए आपको अपने फास्ट टैग वॉलेट आईडो को एंटर करना होगा। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक आपको ऑनलाइन फास्ट टैग रीचार्ज करने की भी सुविधा प्रदान करते हैं।

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.
Summary
आज से देश भर में लागु FASTag , इन ज़रूरी बातों का दे ध्यान-Youth Express
Article Name
आज से देश भर में लागु FASTag , इन ज़रूरी बातों का दे ध्यान-Youth Express
Description
आज से यानि 15 दिसंबर से  देश भर में फास्टैग लागु कर दिया गया है। इस सर्विस को लेन के लिए गवर्नमेंट ने 23 बैंकों के साथ पार्टनरशिप भी की है.. पढ़े डिटेल
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER