जैसा कि हम सभी जानते है कि हम खाने में जब भी मसालों का प्रयोग करते है तो ऐसे मे इलायची का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। जो खाने को स्वादिष्ट भी बनाती है। क्या आप ये जानते है कि इलायची सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होती है। वहीं, इलायची कई तरह से लाभकारी होती है। आइये जानते है कि इलायची खाने के क्या होते है फायदे।
मुंह की दुर्गंध को करती है दूर
अक्सर हम देखते है कि कुछ लोग होते है जिनके मुंह से दुर्गंध आती है। तो ऐसे में इलायची का नियमित सेवन करने से मुँह से आने वाली दुर्गंध कुच दिनों में दूर हो जाती है और यह गले की खराश को भी ठीक करने का काम करती है। हम जब भी कुछ खाते हैं तो वह सब छोटे कण के रूप में हमारे दांतों के बीच में फँसा रह जाता है। जो आगे चलकर दुर्गन्ध पैदा करता हैं इसी वजह मुंह से दुर्गंध आने लगती हैं।
रक्तचाप को बनाए रखती है नियँत्रण में
आगर आप चाह रहे है कि आपके शरीर का रक्तचाप नियंत्रण में बना रहे तो ऐसे में आपको हमेशा दो से तीन इलायची का सेवन रोज करना होगा। इससे आप कुछ दिनों में फायदा देखेंगे।
इन परेशानियों को करती है दूर
वहीं, इसका सेवन करने से पाचन शक्ति भी बढ़िया बनी रहती है। जो पाचन से संबंधित सभी बिमारियों को खत्म करने का काम करती है। तो ऐसे में अगर आपको गैस, कब्ज,एसिडिटी जैसी समस्या परेशान करती है तो आप रोज़ 2 इलायची का सेवन करें इसे खाने से आपको कुछ दिन में आराम खुद महसूस होगा।
खास बात
आपको बता दें कि इसका अगर आप गर्मी के दिनों में सेवन करते है तो यह शरीर को ठंडक भी देने का काम करता है। वहीं, इलायची का प्रयोग कई प्रकार की मिठाईयों को बनाने में किया जाता है।


