आज दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ी लापरवाही करते हुए पूरे जीते हुए मैच को अपने हाथों से गवा दिया जी हां किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज 167 रनों का मुकाबला खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स 15 ओवर तक पूरी तरीके से जीत के कगार पर पहुंच गई थी लेकिन ऋषभ पंत की जल्दबाजी के चक्कर में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम को हार से संतोष करना पड़ा।
14 रनों से किंग्स इलेवन पंजाब की जीत –
Sam Curran is adjudged the Man of the Match for his brilliant hat-trick and bowling figures of 4/11 🕺🕺 pic.twitter.com/BIAXuSLcNL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2019
किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर का खेल, खेलकर नौ विकेट गंवाने के बाद 166 रनों का स्कोर बनाया। वहीं पंजाब की ओर से सरफ़राज़ ख़ान ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 39 रन का सहयोग दिया तो वहीं डेविड मिलर ने भी धमाकेदार पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 13 रन जोड़े उसके बाद मैदान पर उतरे मनदीप सिंह ने 21 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाया। इसके अलावा ज्यादा देर तक और कोई भी बल्लेबाज मैदान पर नहीं टिक सका और जल्द ही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 166 रनों का स्कोर बना लिया।
उसके बाद 167 रनों का पीछा करने के लिए जब दिल्ली कैपिटल्स ने मैदान पर कदम रखा तो यह मैच पूरी तरीके से दिल्ली कैपिटल्स के हाथों में उसी वक्त चला गया था लेकिन मैदान पर उतरते ही दिल्ली कैपिटल्स की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई उसके बाद शिखर धवन ने 25 गेंदों में 30 रन बनाया और श्रेयस ने 22 गेंदों में 28 रन बनाया। उसके बाद ऋषभ पंत ने बेहतरीन पारी खेलते हुए मैच को जीत की ओर बढ़ाते हुए 26 गेंदों में शानदार 39 रन बनाए लेकिन ऋषभ पंत की एक जल्दबाजी ने पूरे दिल्ली कैपिटल्स के जीते हुए मैच को हार की बाजी में तब्दील कर दिया।
🕺🕺🕺
Some bhangra moves there, courtesy @realpreityzinta & @CurranSM 😎😎 pic.twitter.com/VAeXq3I07o
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2019
जी हां मैदान पर जब तक ऋषभ पंत थे तब तक यही लग रहा था कि मैच दिल्ली कैपिटल्स ही जीतेगी लेकिन ऋषभ पंत ने सोचा कि छक्के मार कर जल्दी मैच को जीत लिया जाए और इसी चक्कर में वह कैच थमा बैठे। इसके बाद मैदान पर उतरे खिलाड़ियों ने भी जल्दबाजी की और एक के बाद एक लगातार आउट होते होते पूरी टीम 20 और भी मैदान पर नहीं टिक सकी और 19.2 ओवर में 152 रनों पर दिल्ली कैपिटल्स की सारी टीम ढेर हो गई और किंग्स इलेवन पंजाब ने 14 रनों से यह मैच जीत लिया।