1 रुपये में ख़रीदे Redmi Note 7 Pro: Mi Fan Festival 2019

Mi Fan Festival 2019

Mi Fan Festival 2019Xiaomi ने Mi Fan Festival 2019 का ऐलान किया है जिसका आगाज़ 4 अप्रैल से होगा और  6 अप्रैल तक चलेगा । तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में Poco F1 और Redmi Note 6 Pro जैसे हैंडसेट सस्ते में बेचे जाएंगे। इस  सेल के दौरान Mi LED TV 4 Pro, Mi Band और Mi Air Purifier 2S भी सस्ते होंगे। पहले की तरह Xiaomi 1 रुपये वाली फ्लैश सेल आयोजित करेगी। शाओमी अपने प्रशंसकों के लिए मिस्ट्री बॉक्स सेल भी आयोजित करने वाली है। Mi Fan Festival 2019 Sale Mi.com, partner ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, Mi home, और पार्टनर ऑफलाइन स्टोर में आयोजित होगी।

शाओमी  Mi Fan Festival 2019 सेल के दौरान Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go फोन  भी बेचे जाएंगे। सेल 4 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू  होगी। Redmi 6, Redmi 6 Pro और Redmi 6A सहित अन्य शाओमी फोन पर दी जाने वाली छूट के बारे में जानने के लिए Mi Fans Festival पेज पर जाएं। लिस्ट के हिसाब से , Xiaomi के Mi Compact Bluetooth Speaker 2 699 रुपये के , Mi Earphones 599 रुपये, Mi Body Composition 1,499 रुपये, Mi Air Purifier 2S  8,499 रुपये और Mi Band HRX Edition  999 रुपये भी सस्ते में बिकेंगे।

 

Xiaomi  कंपनी का कहना है कि Mi Fan Festival 2019 के दौरान  Poco F1 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले सेट 20,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी मौज़ूदा कीमत 22,999 रुपये है। Redmi Note 5 Pro जिसमे की 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले  फ़ोन क्रमशः 10,999 रुपये और 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी और 6 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन  क्रमशः 12,999 रुपये और 13,999 रुपये में बिकते हैं। इसी तरह से Redmi Note 6 Pro का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,000 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। इस फोन की कीमत 10,999 रुपये होगी।

 

Xiaomi ने इस सेल के लिए HDFC Bank के साथ साझेदारी की है, HDFC BANK के कार्ड पर  5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।सर्वाधिक छूट 500 रुपये की होगी। हर साल की तरह Xiaomi “Fun and Furious” गेम्स आयोजित करने वाली है| के पास रेडमी नोट 7 जीतने का मौका होगा। एक रुपये वाली फ्लैश सेल हर दिन दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। Mystery Box Sale, शाओमी की फेस्टिवल सेल के दौरान हर शाम 4 बजे आयोजित होगी।

Summary
1 रुपये में ख़रीदे Redmi Note 7 Pro: Mi Fan Festival 2019 -Youth Express
Article Name
1 रुपये में ख़रीदे Redmi Note 7 Pro: Mi Fan Festival 2019 -Youth Express
Description
शाओमी  Mi Fan Festival 2019 सेल के दौरान Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go फोन  भी बेचे जाएंगे। सेल 4 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू  होगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER