केकेआर के खिलाफ जीत हासिल करने की कोशिश करेगी पंजाब

आईपीएल में शनिवार को शेख जायद स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से ( केकेआर ) होना है। कोलकाता को जहां अपने पिछले मैच में जीत मिली थी वहीं पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था। 5 हार और एकमात्र जीत के बाद पंजाब टीम 2 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबले में सबसे नीचे है जबकि केकेआर के 6 अंक है। केकेआर के लिए चिंता का सबब कप्तान दिनेश कार्तिक का खराब फॉर्म है जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बल्लेबाजी का दारोमदार केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पर होगा।

रसायन का नोबल पुरस्कार इन दो महिला वैज्ञानिकों के नाम, पढ़िए पूरी ख़बर

चेन्नई के खिलाफ कोलकाता के बल्लेबाज एक बार फिर फेल हुए थे। सलामी जोड़ी में बदलाव जरूर टीम के काम आया था और सुनील नरेन के स्थान पर ओपनिंग करने आए राहुल त्रिपाठी ने 51 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली थी। लेकिन उनके अलावा कैकेआर का कोई और बल्लेबाज नहीं चल सका था। कोलकाता को अपनी बल्लेबाजी को लेकर सोचने की जरूरत है।

गेंदबाजी में पिछले मैच में टीम ने कम स्कोर का बचाव कर लिया था। एक समय टीम मैच हारती दिख रही थी लेकिन स्पिनर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने टीम की वापसी कराते हुए उसे मैच जिता दिया था। शिवम मावी और कमलेश नगरकोटी, पैट कमिंस के साथ मिलकर पंजाब के कमजोर बल्लेबाजी को जल्दी समेटने का दम रखते हैं। वही लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद पंजाब की बल्लेबाजी असहाय हो जाती है।

हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में निकोलस पूरन का बल्ला चला था। उन्होंने 77 रनों की पारी खेल टीम की जीत की उम्मीदें बनाए रखी थी लेकिन वह मंजिल तक नहीं पहुंच पाए थे। वही ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला चल ही नहीं रहा है। गेंदबाजी में पंजाब का आक्रमण मोहम्मद शमी के ऊपर निर्भर है।

टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक(कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, लॉकी फ‌र्ग्यूसन, नितिश राणा, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वॉरियर, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, सिद्देश लाड, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन, टॉम बेंटन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, क्रिस ग्रीन।

किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, क्रिस जॉर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मुहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, हर्डस विल्जोन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत बरार, मुजीब उर रहमान, दर्शन नलकंडे, जिम्मी नीशाम, इशान पोरेल, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।

Aakanksha Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER